⚖️ उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर जजों के तबादले, नेहा कुशवाहा बनीं नैनीताल की CJM उत्तराखंड हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुंदन तिवारी के आदेश पर रजिस्ट्रार जनरल कौशल किशोर शुक्ला की ओर से सूची जारी की गई है।

⚖️ उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर जजों के तबादले, नेहा कुशवाहा बनीं नैनीताल की CJM
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुंदन तिवारी के आदेश पर रजिस्ट्रार जनरल कौशल किशोर शुक्ला की ओर से सूची जारी की गई है।
📌 प्रमुख तबादले और नई जिम्मेदारियां
🔹 रितेश कुमार श्रीवास्तव — काशीपुर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट से हाईकोर्ट, नैनीताल में रजिस्ट्रार (कोर्ट एंड केस मैनेजमेंट) के रिक्त पद पर तैनात।
🔹 विक्रम — रजिस्ट्रार (प्रोटोकॉल) के पद पर नई जिम्मेदारी।
🔹 उदय प्रताप सिंह — काशीपुर में द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद से स्थानांतरित होकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (पॉक्सो एक्ट), काशीपुर में नियुक्त।
🔹 अरुण वोहरा — हरिद्वार में पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद से हाईकोर्ट, नैनीताल में रजिस्ट्रार नियुक्त।
🔹 रवि शंकर मिश्रा — नैनीताल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) से स्थानांतरित होकर उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव बनाए गए।
🔹 नेहा कुशवाहा — उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल की सचिव के पद से स्थानांतरित होकर नैनीताल की नई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) बनीं।
🔹 भूपेंद्र सिंह शाह — ऋषिकेश, देहरादून में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के नियमित पद पर तैनात अधिकारी को हाईकोर्ट में ओएसडी के वर्तमान कार्यभार से मुक्त कर मूल पद पर वापस भेजा गया।
📌 राज्य सरकार को भेजीं गईं संस्तुतियां
▪️ पंकज कुमार तोमर — स्थायी लोक अदालत, नैनीताल के चेयरमैन को हल्द्वानी स्थित खाद्य सुरक्षा अपील अधिकरण के पीठासीन अधिकारी पद पर तैनात करने की संस्तुति।
▪️ जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नैनीताल — उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से स्थायी लोक अदालत, नैनीताल के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार देने की संस्तुति।
▪️ शयन सिंह — राज्य स्तरीय पुलिस शिकायत प्राधिकरण, देहरादून के सचिव-सह-रजिस्ट्रार को देहरादून में परिवार न्यायालय के अपर प्रधान न्यायाधीश-1 के पद पर तैनात करने की संस्तुति।
▪️ नीलम रात्रा — हरिद्वार की प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार के कानूनी सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार देने की संस्तुति।
▪️ रीना नेगी — उत्तराखंड राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, देहरादून की रजिस्ट्रार को राज्य स्तरीय पुलिस शिकायत प्राधिकरण, देहरादून के सचिव-सह-रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार देने की संस्तुति।
📍 नैनीताल से देहरादून, हरिद्वार और काशीपुर तक न्यायिक व्यवस्था में अहम बदलाव।



