अपराधअलर्टआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तर प्रदेशउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमि

न्यू ईयर से पहले हरिद्वार में हुड़दंग पड़ा भारी,, नशे में ड्राइविंग करते हरियाणा का युवक गिरफ्तार,, रानीपुर पुलिस ने नई होंडा एसेंट कार सीज कर दिखाई सख्ती

इन्तजार रजा हरिद्वार- न्यू ईयर से पहले हरिद्वार में हुड़दंग पड़ा भारी,,
नशे में ड्राइविंग करते हरियाणा का युवक गिरफ्तार,,
रानीपुर पुलिस ने नई होंडा एसेंट कार सीज कर दिखाई सख्ती

हरिद्वार। आगामी नववर्ष के आगमन को लेकर हरिद्वार में कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में नशे में वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ रानीपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हरियाणा से हरिद्वार घूमने आए एक युवक को नशे की हालत में खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसकी नई नवेली होंडा एसेंट कार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के स्पष्ट निर्देश हैं कि न्यू ईयर के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंट करने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इन्हीं आदेशों के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
रानीपुर पुलिस टीम ने दिनांक 24 दिसंबर 2025 की रात्रि गैस प्लांट बैरियर नंबर 06 पर चेकिंग के दौरान एक होंडा एसेंट कार (रजिस्ट्रेशन नंबर HR 15 F 1699) को रोका। जांच के दौरान पाया गया कि कार चालक नशे की हालत में था और तेज व लापरवाहीपूर्ण तरीके से वाहन चला रहा था, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को खतरा पैदा हो सकता था। पुलिस द्वारा तत्काल चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें नशे की पुष्टि होने पर उसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित पुत्र राजेश कुमार, निवासी ग्राम शामन, थाना महम, जिला रोहतक (हरियाणा), उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की होंडा एसेंट कार को मौके पर ही सीज कर दिया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी गैस प्लांट उपनिरीक्षक विकास रावत के नेतृत्व में कांस्टेबल अमित राणा और कांस्टेबल नरेंद्र राणा शामिल रहे। पुलिस टीम की तत्परता से एक संभावित सड़क हादसे को समय रहते टाल दिया गया।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का बयान (बाइट):
“न्यू ईयर को देखते हुए जनपद में पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आमजन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। ऐसे लोग जो नशे में ड्राइविंग कर दूसरों की जान खतरे में डालते हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
हरिद्वार पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि धार्मिक नगरी में शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। न्यू ईयर के दौरान यह अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि श्रद्धालु और स्थानीय लोग सुरक्षित माहौल में पर्व मना सकें।

Related Articles

Back to top button