उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में आस्था का ऐतिहासिक महासैलाब! 76.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई मां गंगा में पुण्य की डुबकी,, हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़; स्नान और आरती दर्शन के बाद श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्य को लौटे, प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाएं रहीं प्रभावी,, शाम तक 76 लाख 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान; देर शाम तक जारी रहा श्रद्धालुओं का आगमन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने में जुटा रहा पुलिस-प्रशासन,,

सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में आस्था का ऐतिहासिक महासैलाब! 76.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई मां गंगा में पुण्य की डुबकी,,

हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़; स्नान और आरती दर्शन के बाद श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्य को लौटे, प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाएं रहीं प्रभावी,,

शाम तक 76 लाख 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान; देर शाम तक जारी रहा श्रद्धालुओं का आगमन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने में जुटा रहा पुलिस-प्रशासन,,

हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। हरकी पैड़ी सहित जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मीडिया सेल पुलिस कार्यालय हरिद्वार द्वारा जारी सूचना के अनुसार सोमवार सायंकालीन गंगा आरती तक लगभग 76 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

सुबह से ही हरकी पैड़ी, मालवीय घाट, वीआईपी घाट, प्रेमनगर घाट, बिरला घाट, दक्षेश्वर क्षेत्र तथा अन्य प्रमुख स्नान स्थलों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की तथा मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करते रहे। मेला क्षेत्र को पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार सुपर जोन, जोन और सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्नान पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की गई। विभिन्न घाटों पर जल पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, महिला पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था।

सायंकालीन आरती तक अधिकांश श्रद्धालु स्नान कर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके थे, जबकि देर शाम तक भी श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा और स्नान का क्रम चलता रहा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता केंद्रों से संपर्क करें।

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के दौरान हरिद्वार में उमड़ी यह विशाल भीड़ एक बार फिर धर्मनगरी की आध्यात्मिक महत्ता और मां गंगा के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमाण बन गई

Related Articles

Back to top button