उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार में स्मार्ट मीटर मिशन का आगाज! मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में 6 जून से घर-घर पहुंचेगी टीम, प्रशासन और पुलिस भी रहेगी साथ,, बिजली व्यवस्था को हाईटेक बनाने की बड़ी पहल, हरिद्वार और रुड़की के दर्जनों इलाकों में शुरू होगा स्मार्ट मीटर स्थापना अभियान,, “स्मार्ट मीटर भविष्य की जरूरत और सरकार की प्राथमिकता” — मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी बोले, डीएम मयूर दीक्षित ने दिए सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग के निर्देश

हरिद्वार में स्मार्ट मीटर मिशन का आगाज! मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में 6 जून से घर-घर पहुंचेगी टीम, प्रशासन और पुलिस भी रहेगी साथ,,

बिजली व्यवस्था को हाईटेक बनाने की बड़ी पहल, हरिद्वार और रुड़की के दर्जनों इलाकों में शुरू होगा स्मार्ट मीटर स्थापना अभियान,,

“स्मार्ट मीटर भविष्य की जरूरत और सरकार की प्राथमिकता” — मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी बोले, डीएम मयूर दीक्षित ने दिए सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग के निर्देश

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में बिजली व्यवस्था को डिजिटल, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत जिले में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य अब शुरू होने जा रहा है। आगामी 6 जून से हरिद्वार और रुड़की के विभिन्न क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इस महत्वपूर्ण अभियान की निगरानी उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी द्वारा की जा रही है, जबकि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को भी पूर्ण सहयोग के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य अभियंता (वितरण) शेखर चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि स्मार्ट मीटर केवल एक उपकरण नहीं बल्कि भविष्य की स्मार्ट ऊर्जा व्यवस्था की मजबूत नींव है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली खपत की वास्तविक जानकारी, पारदर्शी बिलिंग, रियल टाइम मॉनिटरिंग तथा बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर स्थापित किया जाना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि यह कार्य मैसर्स जीनस पावर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर द्वारा किया जाएगा। गढ़वाल क्षेत्र के लिए आवंटित पैकेज के तहत कंपनी को स्मार्ट मीटर स्थापना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग का लक्ष्य है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए।

उपभोक्ताओं को मिलेंगे सीधे लाभ

स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली खपत की सटीक जानकारी प्राप्त होगी। गलत रीडिंग और बिलिंग विवादों में कमी आएगी। उपभोक्ता अपनी खपत पर स्वयं निगरानी रख सकेंगे और बिजली उपयोग का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा।

ऊर्जा विभाग का मानना है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने के बाद बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा, लाइन लॉस कम होगा तथा वितरण प्रणाली अधिक जवाबदेह और मजबूत बनेगी।

इन क्षेत्रों में शुरू होगा पहला चरण

हरिद्वार मंडल के जगजीतपुर, सराय, इब्राहिमपुर खुर्द, इब्राहिमपुर कला, शिवालिक नगर, विकास कॉलोनी, मायापुर, श्रीनाथ नगर, भूपतवाला, सन्यास रोड कनखल और निर्मल बाग कनखल क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य किया जाएगा।

वहीं रुड़की मंडल के सोत मोहल्ला, बीएसएम तिराहा, आवास विकास, लेबर चौक, डिफेंस कॉलोनी, चौधरी चरण सिंह चौक, सिविल लाइंस, आदर्श नगर, ईदगाह रोड तथा रामपुर तिराहा क्षेत्रों को भी पहले चरण में शामिल किया गया है।

प्रशासन और पुलिस को दिए गए विशेष निर्देश

स्मार्ट मीटर स्थापना के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रम या विरोध की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जहां-जहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, वहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

प्रशासन का मानना है कि यह योजना पूरी तरह जनहित और बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण से जुड़ी है। इसलिए कार्य को सुचारू और निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

हरिद्वार बनेगा स्मार्ट ऊर्जा प्रबंधन का मॉडल

मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने के बाद हरिद्वार जिले में ऊर्जा प्रबंधन का एक नया मॉडल विकसित होगा। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी।

आने वाले दिनों में जिले के हजारों उपभोक्ता स्मार्ट तकनीक से जुड़ेंगे और हरिद्वार प्रदेश के उन अग्रणी जिलों में शामिल होगा जहां बिजली प्रबंधन पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक स्वरूप में संचालित किया जाएगा।

जनपद हरिद्वार में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। प्रथम चरण के अंतर्गत विद्युत वितरण मंडल हरिद्वार एवं रुड़की के विभिन्न क्षेत्रों में निम्नानुसार तिथियों में कार्य प्रस्तावित है—
विद्युत वितरण मंडल, हरिद्वार (फेज-1):
06.06.2026 – जगजीतपुर
08.06.2026 – सराय
09.06.2026 – सराय
10.06.2026 – सराय
11.06.2026 – इब्राहिमपुर खुर्द
12.06.2026 – इब्राहिमपुर कला
15.06.2026 – इब्राहिमपुर खुर्द
16.06.2026 – शिवालिक नगर
17.06.2026 – विकास कॉलोनी, मायापुर
18.06.2026 – श्रीनाथ नगर, भूपतवाला
19.06.2026 – सन्यास रोड, कनखल
20.06.2026 – निर्मल बाग, कनखल
विद्युत वितरण मंडल, रुड़की (फेज-1):
06.06.2026 – सोत मोहल्ला
08.06.2026 – बीएसएम तिराहा
09.06.2026 – आवास विकास
10.06.2026 – लेबर चौक
11.06.2026 – डिफेंस कॉलोनी
12.06.2026 – चौ. चरण सिंह चौक
15.06.2026 – सिविल लाइंस
16.06.2026 – आदर्श नगर
17.06.2026 – ईदगाह रोड
18.06.2026 – रामपुर तिराहा
उक्त कार्य जनहित एवं विद्युत व्यवस्था के आधुनिकीकरण के दृष्टिगत अत्यंत महत्वपूर्ण है। कुछ स्थानों पर स्मार्ट मीटर स्थापना को लेकर विरोध की संभावनाओं को देखते हुए कार्य के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है।
इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिन-जिन स्थानों पर स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य प्रस्तावित है, वहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं सहयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराया जा सके।

Related Articles

Back to top button