अपराधअफवाहअलर्टअवैध कब्जाअवैध धार्मिक स्थलों की बांढआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमि

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी,, रानीपुर में कार्यकर्ताओं की अहम बैठक, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण पर जोर,, विधायक आदेश चौहान बोले—भ्रामक प्रचार से विपक्ष की हताशा उजागर

इन्तजार रजा हरिद्वार- विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी,,

रानीपुर में कार्यकर्ताओं की अहम बैठक, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण पर जोर,,

विधायक आदेश चौहान बोले—भ्रामक प्रचार से विपक्ष की हताशा उजागर

हरिद्वार।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। इसी क्रम में रविवार को ज्वालापुर चौक बाजार मंडल स्थित फेरडियान धर्मशाला में रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी एसआईआर प्रक्रिया की पूर्व तैयारी, रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका को स्पष्ट करना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एसआईआर का उद्देश्य केवल और केवल मतदाता सूची का शुद्धिकरण है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और अपात्र नाम हटाए जा सकें। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एसआईआर को लेकर जो भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, वह विपक्ष की हताशा और भ्रम फैलाने की राजनीति को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं को ऐसे दुष्प्रचार से सावधान रहने और जनता के बीच सही तथ्य रखने की अपील की गई।

बैठक में भाजपा जिला सह प्रभारी दीपक धमीजा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) अपने स्तर से पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। साथ ही पार्टी स्तर पर भी बीएलए-1 की नियुक्ति कर दी गई है, ताकि हर बूथ पर निगरानी रखते हुए एसआईआर प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान को गंभीरता से लेना होगा और घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को जागरूक करना होगा।

दीपक धमीजा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और त्रुटियों को दूर कराने में आम जनता की हर संभव मदद करें। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक दायित्व भी है।

बैठक में विधानसभा रानीपुर के बीएलए-1 ब्रजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिनव चौहान, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, पारूल चौहान, संजीव चौधरी, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा वरुण वशिष्ठ, बिंदरपाल, कैलाश भंडारी, अभिनंदन गुप्ता, उमेश पाठक, मनोज शर्मा, मोहित शर्मा, विमला ढौडियाल, देवेश वर्मा, चेतन चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे एसआईआर अभियान को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सफल बनाएंगे तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचकर लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button