Daily Live Uttarakhand updateअपीलअफवाहअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तर प्रदेशउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार BIG BREAKING: दो साल बाद बेटे से मिला बिछड़ा पिता, वीडियो कॉल पर छलक पड़े आंसू!…… प्रयागराज कुंभ में बिछड़े 65 वर्षीय बुजुर्ग को कलियर से खोज लाई हरिद्वार पुलिस, CISF में तैनात बेटे ने पिता को गले लगाकर जताया आभार

हरिद्वार BIG BREAKING: दो साल बाद बेटे से मिला बिछड़ा पिता, वीडियो कॉल पर छलक पड़े आंसू!……

प्रयागराज कुंभ में बिछड़े 65 वर्षीय बुजुर्ग को कलियर से खोज लाई हरिद्वार पुलिस, CISF में तैनात बेटे ने पिता को गले लगाकर जताया आभार

हरिद्वार। दो साल से पिता की तलाश में भटक रहे परिवार की उम्मीद आखिरकार पूरी हो गई। प्रयागराज कुंभ मेले में परिवार से बिछड़े बिहार निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को हरिद्वार पुलिस ने पिरान कलियर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों से मिला दिया। वीडियो कॉल पर पिता को देखते ही बेटे की आंखें भर आईं। वहीं, दो साल बाद आमने-सामने मिलने पर पिता-पुत्र का मिलन बेहद भावुक कर देने वाला रहा।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान AHTU और कलियर पुलिस की संयुक्त टीम को यह सफलता मिली।

जानकारी के अनुसार, बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना क्षेत्र निवासी बुजुर्ग करीब दो साल पहले प्रयागराज कुंभ मेले में गांव के लोगों के साथ स्नान करने गए थे। इसी दौरान वह अपने परिवार से बिछड़ गए। काफी तलाश के बावजूद परिजनों को उनका कोई सुराग नहीं मिला।

इधर, पिरान कलियर क्षेत्र में सत्यापन अभियान के दौरान AHTU में तैनात कांस्टेबल मुकेश कुमार को कलियर शरीफ दरगाह परिसर के जूता स्टॉल के पास एक बुजुर्ग लोगों से खाने-पीने की चीजें और पैसे मांगते दिखाई दिए। बातचीत करने पर बुजुर्ग ने बिहार निवासी होने और प्रयागराज कुंभ में परिवार से बिछड़ने की जानकारी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल बिहार के कुटुम्बा थाने से संपर्क किया। बुजुर्ग का नाम और फोटो भेजकर उनकी पहचान कराई गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर वीडियो कॉल के जरिए बुजुर्ग की बात कराई।

वीडियो कॉल पर पिता को देखते ही रो पड़ा बेटा

वीडियो कॉल पर पिता को देखते ही बेटे अंकित की आंखों से आंसू छलक पड़े। उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि यही उसके पिता हैं, जो दो साल पहले प्रयागराज कुंभ मेले में गांव के लोगों के साथ गए थे और तभी से लापता थे।

पिता की पहचान होने के बाद अंकित बिना देर किए हरिद्वार के लिए रवाना हो गया। रात में ट्रेन से हरिद्वार पहुंचने के बाद वह कलियर आया। दो साल बाद पिता को सामने देखते ही उनसे लिपटकर रो पड़ा। इस भावुक पल ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को भी भावुक कर दिया।

CISF में उप निरीक्षक हैं बेटे अंकित

बुजुर्ग के बेटे अंकित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने हरिद्वार पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार जताया।

पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बुजुर्ग को उनके बेटे और परिचितों के सुपुर्द कर दिया।

संयुक्त पुलिस टीम

  • कांस्टेबल मुकेश कुमार (AHTU)
  • SSI रमेश सैनी
  • SI विनोद गोला
  • HC जमशेद
  • HC बीआर वर्मा
  • HC रविन्द्र सिंह
  • कांस्टेबल जितेंद्र (कलियर)

हरिद्वार पुलिस की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस का दायित्व केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि बिछड़े लोगों को उनके अपनों से मिलाना और जरूरतमंदों की मदद करना भी है। दो साल से इंतजार कर रहे परिवार के लिए यह दिन जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी बन गया।

Related Articles

Back to top button