हरकी पैड़ी पर कोहरे और ठंड के बीच आस्था का महासंगम,, मकर संक्रांति स्नान पर्व पर मां गंगा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,, सुरक्षा, व्यवस्था और अनुशासन के साथ हरिद्वार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

इन्तजार रजा हरिद्वार- हरकी पैड़ी पर कोहरे और ठंड के बीच आस्था का महासंगम,,
मकर संक्रांति स्नान पर्व पर मां गंगा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,,
सुरक्षा, व्यवस्था और अनुशासन के साथ हरिद्वार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
हरिद्वार। मकर संक्रांति स्नान पर्व के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। “हर-हर गंगे” और “जय मां गंगा” के जयघोष से घाट गूंज उठे और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। हरकी पैड़ी सहित सभी प्रमुख घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार मौके पर रहकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे।
पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे स्नान पर्व के दौरान अनुशासन बनाए रखें और पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवांछनीय वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी या कंट्रोल रूम को सूचना दें।
श्रद्धा, सुरक्षा और सुव्यवस्था के साथ मकर संक्रांति स्नान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में हरिद्वार पुलिस प्रशासन पूरी निष्ठा से जुटा हुआ है।



