हरिद्वार में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, बिना जांच किरायेदार रखना पड़ा भारी,, SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई,, 260 मकान मालिकों पर कार्रवाई, 26 लाख रुपये के चालान; 1500 लोगों का हुआ सत्यापन

इन्तजार रजा हरिद्वार- हरिद्वार में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, बिना जांच किरायेदार रखना पड़ा भारी,,
SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई,,
260 मकान मालिकों पर कार्रवाई, 26 लाख रुपये के चालान; 1500 लोगों का हुआ सत्यापन
हरिद्वार। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए के निर्देश पर द्वारा बड़े स्तर पर किरायेदार और बाहरी मजदूरों के सत्यापन का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना सत्यापन क्षेत्र में रह रहे बाहरी राज्यों के किरायेदारों, कर्मचारियों और फड़-ठेली लगाने वाले लोगों की मौके पर जांच की गई।
इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में ऐसे मकान मालिक सामने आए जिन्होंने अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। पुलिस ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस एक्ट के तहत 260 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 26 लाख रुपये के चालान किए हैं। सभी मामलों की रिपोर्ट न्यायालय को भेजी जा रही है।
अलग-अलग टीमों ने चलाया व्यापक अभियान
बुधवार को के कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। इसके लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं, जिन्हें अलग-अलग इलाकों में भेजा गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कॉलोनियों, होटलों, धर्मशालाओं, जिम और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर वहां काम करने वाले कर्मचारियों और किरायेदारों की जानकारी जुटाई।
साथ ही फड़-ठेली लगाकर व्यापार करने वाले लोगों का भी सत्यापन किया गया। पुलिस ने मौके पर ही दस्तावेजों की जांच कर उनकी पहचान और पते से संबंधित जानकारी दर्ज की। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान अब तक करीब 1500 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। जिन लोगों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे या जिनका सत्यापन नहीं हुआ था, उनकी जानकारी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सत्यापन अभियान के दौरान कई ऐसे मकान मालिक मिले जिन्होंने अपने किरायेदारों या कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। ऐसे मामलों में पुलिस ने धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक अब तक 260 मकान मालिकों के कोर्ट चालान किए गए हैं और कुल ₹26,00,000 का जुर्माना लगाया गया है। इन मामलों की रिपोर्ट संबंधित न्यायालय को भेजी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किरायेदारों का सत्यापन न कराना सुरक्षा के लिहाज से बड़ी लापरवाही है। कई बार अपराधी भी किरायेदार बनकर शहरों में छिप जाते हैं, इसलिए पुलिस समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाती है।
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए जारी रहेगा अभियान
पुलिस ने मकान मालिकों, होटल संचालकों और अन्य व्यवसायियों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने या काम करने वाले सभी लोगों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। अधिकारियों का कहना है कि यदि भविष्य में भी बिना सत्यापन किरायेदार रखने के मामले सामने आएंगे तो संबंधित मकान मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के अनुसार शहर में कानून व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए किरायेदार सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने कहा कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए किरायेदार और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि बिना सत्यापन किरायेदार रखने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अब तक सैकड़ों लोगों का सत्यापन किया गया है और नियमों का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किए गए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने यहां रहने या काम करने वाले व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।



