अलर्टआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

घर बैठे बुक करें रसोई गैस सिलेंडर,, तेल कंपनियों ने जारी किए आसान डिजिटल और फोन माध्यम,, व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल, ऐप और वेबसाइट से मिनटों में हो जाएगी LPG बुकिंग

इन्तजार रजा हरिद्वार- घर बैठे बुक करें रसोई गैस सिलेंडर,,

तेल कंपनियों ने जारी किए आसान डिजिटल और फोन माध्यम,,

व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल, ऐप और वेबसाइट से मिनटों में हो जाएगी LPG बुकिंग

देशभर में रसोई गैस उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए कई आसान और डिजिटल माध्यम उपलब्ध कराए हैं। अब उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, बल्कि वे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ही कुछ ही मिनटों में गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। मंत्रालय के अनुसार देश की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां — ,Bharat Petroleum, Indian Oil Corporation और Hindustan Petroleum — और — अपने-अपने प्लेटफॉर्म के जरिए उपभोक्ताओं को कई विकल्प दे रही हैं।

सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार उपभोक्ता व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल, आईवीआरएस, मोबाइल एप्लिकेशन और वेबसाइट के माध्यम से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इससे गैस बुकिंग की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनी है तथा उपभोक्ताओं को सुविधा मिल रही है।

सबसे पहले बात करें भारत गैस (BharatGas) की तो इसके उपभोक्ता व्हाट्सएप नंबर 1800224344 पर मैसेज भेजकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके अलावा 7710955555 पर मिस्ड कॉल देकर भी गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। उपभोक्ता 7715012345 पर आईवीआरएस कॉल करके भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल पर Hello BPCL ऐप डाउनलोड कर या वेबसाइट my.ebharatgas.com पर जाकर भी आसानी से गैस बुकिंग की जा सकती है।

वहीं इंडेन गैस (Indane) के उपभोक्ताओं के लिए भी कई सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध हैं। इंडेन गैस ग्राहक 7588888824 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से गैस बुक कर सकते हैं। इसके अलावा 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी सिलेंडर बुक किया जा सकता है। आईवीआरएस के लिए 7718955555 नंबर उपलब्ध है। उपभोक्ता अपने मोबाइल में Indian Oil One ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं या कंपनी की वेबसाइट https://cx.indianoil.in के माध्यम से भी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।

इसी प्रकार एचपी गैस (HP Gas) के ग्राहकों को भी डिजिटल सुविधा दी गई है। एचपी गैस उपभोक्ता 9222201122 नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए गैस बुक कर सकते हैं। इसके अलावा 9493602222 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी सिलेंडर बुकिंग संभव है। आईवीआरएस के लिए 8888823456 नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा ग्राहक HP Pay मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या वेबसाइट https://myhpgas.in पर जाकर भी बुकिंग कर सकते हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि इन डिजिटल सुविधाओं का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सरल, पारदर्शी और तेज सेवा उपलब्ध कराना है। खासकर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को अब लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल के माध्यम से गैस बुकिंग होने से समय की बचत भी होगी और उपभोक्ताओं को गैस वितरण की जानकारी भी तुरंत मिल सकेगी।

मंत्रालय ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इन डिजिटल सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें और गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ से बचें। सरकार का लक्ष्य है कि डिजिटल माध्यमों के जरिए गैस सेवा को और अधिक तेज, सुरक्षित और उपभोक्ता-हितैषी बनाया जाए।

Related Articles

Back to top button