अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमिगिरफ्तारी

गोवंश के साथ क्रूरता करने वालों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा,, छोटे हाथियों में ठूंसकर ले जाए जा रहे 07 गौवंश को कराया मुक्त,, भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई में 3 वाहन पकड़े, 7 आरोपी दबोचे,, चेकिंग के दौरान खुला क्रूरता का खेल,, एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त संदेश

इन्तजार रजा हरिद्वार- गोवंश के साथ क्रूरता करने वालों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा,,

छोटे हाथियों में ठूंसकर ले जाए जा रहे 07 गौवंश को कराया मुक्त,,

भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई में 3 वाहन पकड़े, 7 आरोपी दबोचे,,

चेकिंग के दौरान खुला क्रूरता का खेल,,

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त संदेश

हरिद्वार। जनपद में गोवंश के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने सख्त तेवर दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के स्पष्ट निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए छोटे हाथी वाहनों में ठूंसकर ले जाए जा रहे 07 गोवंशीय पशुओं को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में 07 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 03 छोटे हाथी वाहन भी जब्त कर लिए हैं। बरामद किए गए सभी गोवंश को तत्काल रेस्क्यू कर सुरक्षित किया गया और मौके पर बुलाए गए पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया

चेकिंग के दौरान खुला क्रूरता का खेल

भगवानपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कस्बा भगवानपुर में एक छोटे हाथी वाहन को रोककर तलाशी ली गई।

वाहन में चालक सहित रियाज और अजय नाम के दो व्यक्ति मौजूद थे। जब पुलिस ने वाहन के डाले की जांच की तो उसमें दो गोवंशीय पशु बेहद दयनीय हालत में ठूंसकर भरे हुए मिले। पशुओं के साथ की जा रही इस अमानवीय हरकत को देखकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और गोवंश को वाहन से मुक्त कराया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस तरह से पशुओं को वाहन में ठूंसकर ले जाया जा रहा था, वह स्पष्ट रूप से पशु क्रूरता अधिनियम का गंभीर उल्लंघन है।

शिकायत के बाद पुलिस ने मारी दबिश

दूसरे मामले में हरियाणा के नरवाला निवासी रणवीर सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अन्य छोटे हाथी वाहनों को पकड़ लिया।

इन दोनों वाहनों में 05 गोवंशीय पशुओं को बेहद क्रूर तरीके से भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहनों को कब्जे में लिया और मौके से 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद किए गए सभी गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित निकालकर मौके पर ही पशु चिकित्सक को बुलाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया, ताकि उनकी स्थिति का सही आकलन किया जा सके और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

कानून के शिकंजे में आए आरोपी

इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गोवंश के साथ क्रूरता करने वाले और अवैध परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सक्षम न्यायालय में पेश किया जा रहा है

ये आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

इस कार्रवाई में जिन सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनमें—

  • रियाज पुत्र ईशा, निवासी डोईवाला देहरादून
  • अजय पुत्र पप्पू, निवासी डोईवाला देहरादून
  • सलीम पुत्र शमीम, निवासी ग्राम सिकरोड़ा थाना भगवानपुर हरिद्वार
  • शुभान पुत्र रियासत, निवासी ग्राम सिकरोड़ा थाना भगवानपुर हरिद्वार
  • अब्दुल हकीम पुत्र अयुब, निवासी ग्राम सिकरोड़ा थाना भगवानपुर हरिद्वार
  • सलमान पुत्र नफीस, निवासी ग्राम खाना कोतवाली देहात सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)
  • आवेश पुत्र दिलशाद, निवासी ग्राम सिकरोड़ा कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार

शामिल हैं।

पुलिस टीम की मुस्तैदी से बचाए गए गोवंश

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में उप निरीक्षक सुनील रमोला, उप निरीक्षक प्रदीप चौहान, कांस्टेबल रविन्द्र राणा और कांस्टेबल दीपक ममंगाई की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस की तत्परता के कारण न केवल गोवंशीय पशुओं को क्रूरता से बचाया जा सका, बल्कि आरोपियों को भी मौके से दबोच लिया गया।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि गोवंशीय पशुओं की तस्करी, अवैध परिवहन और उनके साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी

एसएसपी के निर्देश पर जनपद भर में पुलिस लगातार अभियान चला रही है और आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाइयों को और तेज किया जाएगा।

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि गोवंश के साथ क्रूरता करने वालों के लिए अब जनपद में कोई जगह नहीं है और ऐसे तत्वों पर कानून का डंडा लगातार चलता रहेगा। 🚨

Related Articles

Back to top button