बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर दर्दनाक हादसा,, 👉 मैक्स पिकअप ब्रेकर पर जंप कर पलटी, मेहवड कलां के ड्राइवर की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल,, बहादराबाद पुलिस के एस.आई शमशेर अली, कांस्टेबल शाह आलम, पंकज और अमजद ने दुर्घटना स्थल पर तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलवाई और घायल व मृतक को जिला चिकित्सालय भिजवाया
घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम में एस.आई शमशेर अली, कांस्टेबल शाह आलम, पंकज और अमजद शामिल रहे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलवाई और घायल व मृतक को जिला चिकित्सालय भिजवाया। घायल का उपचार जारी है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

इन्तजार रजा हरिद्वार 🚨 बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर दर्दनाक हादसा,,
👉 मैक्स पिकअप ब्रेकर पर जंप कर पलटी, मेहवड कलां के ड्राइवर की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल,, बहादराबाद पुलिस के एस.आई शमशेर अली, कांस्टेबल शाह आलम, पंकज और अमजद ने दुर्घटना स्थल पर तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलवाई और घायल व मृतक को जिला चिकित्सालय भिजवाया

हरिद्वार जनपद के बहादराबाद-धनोरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक महिंद्रा मैक्स पिकअप के पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए।
जानकारी के अनुसार, मैक्स पिकअप में सवार सब्जी विक्रेता हरिद्वार से देहरादून की सब्जी मंडी में सब्जियां बेचकर अपने गांव लौट रहे थे। वाहन में कई लोग सवार थे और सभी अपने घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही पिकअप बहादराबाद क्षेत्र में पथरी पुल स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची, मैंक्स पिकअप वाहन ब्रेकर पर उछल गया। शायद संभवतः गाड़ी की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसा इतना गंभीर था कि चालक वाहन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य सवार लोगों को भी मामूली चोटें आने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि मृतक और घायल दोनों मेहवड़ कला गांव के निवासी हैं। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है।
प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि वाहन की तेज रफ्तार के चलते ब्रेकर पर जंप होने से संतुलन बिगड़ा और यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।




