अपराधइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

रुड़की में दहेज का ‘काला सच’ फिर आया सामने: बेटी की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन!,, “दहेज प्रताड़ना ने छीनी बेटी की जिंदगी?” पिता ने लगाए गंभीर आरोप — पुलिस ने लंढौरा चौक से आरोपी को दबोचा,, “महिला एवं बाल अपराधों पर हरिद्वार पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी — एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में ताबड़तोड़ कार्रवाई”

इन्तजार रजा हरिद्वार- रुड़की में दहेज का ‘काला सच’ फिर आया सामने: बेटी की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन!,,

“दहेज प्रताड़ना ने छीनी बेटी की जिंदगी?” पिता ने लगाए गंभीर आरोप — पुलिस ने लंढौरा चौक से आरोपी को दबोचा,,

“महिला एवं बाल अपराधों पर हरिद्वार पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी — एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में ताबड़तोड़ कार्रवाई”

हरिद्वार जनपद में महिला सुरक्षा और दहेज उत्पीड़न जैसे मामलों पर सख्त रुख अपनाने वाली पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रुड़की कोतवाली क्षेत्र में सामने आए इस मामले ने एक बार फिर समाज में दहेज जैसी कुप्रथा के भयावह चेहरे को उजागर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 मार्च 2026 को मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद हसन निवासी ग्राम जबरदस्तपुर, कोतवाली रुड़की ने अपनी पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी। पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी मानसिक एवं पारिवारिक उत्पीड़न के कारण उसकी मृत्यु हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले को संवेदनशील मानते हुए तत्काल जांच शुरू की और विवेचना क्षेत्राधिकारी स्तर पर कराई जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आरोपी पक्ष की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। इसके बाद पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी अभियान के तहत शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने लंढौरा चौक क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी अबू बकर पुत्र ताहिर को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से ग्राम गढ़ी सांगीपुर थाना लक्सर का निवासी है और वर्तमान में ग्राम जोरासी जबरदस्तपुर, कोतवाली रुड़की में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।हरिद्वार पुलिस ने साफ किया है कि महिला एवं बाल अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में तेजी से कार्रवाई और सख्त कानूनी कदम उठाना उनकी प्राथमिकता है।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी, उप निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह, कांस्टेबल विकास त्यागी और कांस्टेबल रणबीर की टीम ने अहम भूमिका निभाई।यह मामला एक बार फिर समाज के सामने बड़ा सवाल छोड़ रहा है — आखिर बेटियों की सुरक्षा और सम्मान की बात करने वाला समाज दहेज जैसी कुरीति से कब पूरी तरह मुक्त होगा?

Related Articles

Back to top button