गढ़मीरपुर में भीषण अग्निकांड! प्रगति पैकेजिंग और फार्मा पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख… शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, आग की लपटों ने लिया विकराल रूप; ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, स्थानीय उपकरणों से घंटों की मशक्कत के बाद भी आग बुझाने के प्रयास जारी…

गढ़मीरपुर में भीषण अग्निकांड! प्रगति पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख…
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप; ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, स्थानीय संसाधनों से घंटों की मशक्कत के बाद भी आग बुझाने के प्रयास जारी…
हरिद्वार। पंचपुरी क्षेत्र के गढ़मीरपुर गांव में रविवार सुबह प्रगति पैकेजिंग फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री के अंदर रखे सामान को बचाने का मौका तक नहीं मिल सका।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हालात की गंभीरता को देखते हुए खुद मोर्चा संभाल लिया और स्थानीय संसाधनों एवं उपलब्ध उपकरणों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीण कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने में जुटे रहे।
फैक्ट्री से उठती आग की लपटों और धुएं के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग से फैक्ट्री में भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग बुझाने के लिए ग्रामीणों के प्रयास जारी हैं।
इस अग्निकांड में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन हो सकेगा। वहीं आग लगने के कारणों की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।



