उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

पुलिस परिवार के बेटे ने रचा सफलता का इतिहास! UKPCS-2026 में तीसरा स्थान हासिल कर बने डिप्टी एसपी,, कोतवाली ज्वालापुर में तैनात उप निरीक्षक रणवीर चंद रमोला के पुत्र मनीष रमोला की शानदार उपलब्धि, हरिद्वार पुलिस परिवार में खुशी की लहर,, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कैंप कार्यालय रोशनाबाद में किया सम्मानित, बोले— “यह सफलता मेहनत, अनुशासन और समर्पण की मिसाल है”

पुलिस परिवार के बेटे ने रचा सफलता का इतिहास! UKPCS-2026 में तीसरा स्थान हासिल कर बने डिप्टी एसपी,,

कोतवाली ज्वालापुर में तैनात उप निरीक्षक रणवीर चंद रमोला के पुत्र मनीष रमोला की शानदार उपलब्धि, हरिद्वार पुलिस परिवार में खुशी की लहर,,

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कैंप कार्यालय रोशनाबाद में किया सम्मानित, बोले— “यह सफलता मेहनत, अनुशासन और समर्पण की मिसाल है”

इन्तजार रजा हरिद्वार.. मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। इस बात को एक बार फिर साबित कर दिखाया है हरिद्वार पुलिस परिवार के होनहार बेटे मनीष रमोला ने। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित UKPCS परीक्षा-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मनीष रमोला ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद उनका चयन डिप्टी एसपी (पुलिस उपाधीक्षक) पद के लिए हुआ है।मनीष रमोला के पिता रणवीर चंद रमोला वर्तमान में कोतवाली ज्वालापुर में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। बेटे की इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे हरिद्वार पुलिस महकमे में खुशी और गर्व का माहौल है। पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार मनीष को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने अपने कैंप कार्यालय रोशनाबाद में मनीष रमोला और उनके पिता रणवीर चंद रमोला को आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस दौरान एसएसपी ने दोनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा मनीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मनीष की सफलता केवल उनके परिवार की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे पुलिस विभाग के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं और ऐसे में उनके परिवारों की उपलब्धियां विभाग का मान-सम्मान बढ़ाने का कार्य करती हैं।

उन्होंने कहा कि मनीष रमोला ने यह साबित किया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उनकी उपलब्धि प्रदेश के हजारों युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेगी। एसएसपी ने उम्मीद जताई कि भविष्य में मनीष एक सक्षम और संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में समाज और राज्य की सेवा करेंगे।

इस अवसर पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी मनीष रमोला को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता को पुलिस परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि मनीष अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।हरिद्वार पुलिस परिवार के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि एक पुलिस कर्मी के बेटे ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। मनीष रमोला की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related Articles

Back to top button