उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

दो साल तक पुलिस को देते रहे चकमा, आखिर दरियापुर मोड़ पर टूट गया ट्रैक्टर चोर गैंग का खेल! कलियर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा,, हरिद्वार से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद, पंजाब से चोरी कर लाया गया दूसरा ट्रैक्टर भी मिला; ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कामयाबी,, लालच में बने वाहन चोर, नंबर प्लेट हटाकर देहात में चला रहे थे चोरी के ट्रैक्टर; एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कलियर पुलिस ने खोला पूरा राज,,

दो साल तक पुलिस को देते रहे चकमा, आखिर दरियापुर मोड़ पर टूट गया ट्रैक्टर चोर गैंग का खेल! कलियर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा,,

हरिद्वार से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद, पंजाब से चोरी कर लाया गया दूसरा ट्रैक्टर भी मिला; ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कामयाबी,,

लालच में बने वाहन चोर, नंबर प्लेट हटाकर देहात में चला रहे थे चोरी के ट्रैक्टर; एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कलियर पुलिस ने खोला पूरा राज,,

हरिद्वार। कोतवाली कलियर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक ऐसे ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर चोरी के वाहनों का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो चोरी के ट्रैक्टर बरामद किए हैं। इनमें एक ट्रैक्टर कलियर क्षेत्र से चोरी किया गया था, जबकि दूसरा पंजाब से चोरी कर हरिद्वार लाया गया था।

मामला वर्ष 2024 का है, जब मुकर्रबपुर निवासी शफ्फकत का महिंद्रा ट्रैक्टर घर के बाहर से चोरी हो गया था। घटना के बाद कोतवाली कलियर में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की। काफी प्रयासों के बावजूद उस समय चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। मामला न्यायालय तक पहुंच गया, लेकिन कलियर पुलिस ने ट्रैक्टर और चोरों की तलाश बंद नहीं की।

इसी बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी कर रही थी। 9 जून को मुखबिर से मिली सूचना पर दरियापुर मोड़ के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को दो ट्रैक्टरों के साथ रोककर पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथी हैप्पी निवासी देवबंद के साथ मिलकर वर्ष 2024 में कलियर से ट्रैक्टर चोरी किया था। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पंजाब के संगरूर जिले से भी एक स्वराज 855 ट्रैक्टर चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर बरामद कर लिए हैं।

आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद वे ट्रैक्टरों की नंबर प्लेट निकाल देते थे और ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी ढुलाई व अन्य कार्यों में उनका उपयोग करते थे। इससे एक तरफ पुलिस की नजरों से बच जाते थे और दूसरी तरफ चोरी के वाहनों से कमाई भी करते थे।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार निवासी लिब्बरहेड़ी, अभिषेक कुमार निवासी भलसुआ गाज तथा अंकुश निवासी फखरहेड़ी के रूप में हुई है। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। वहीं गिरोह के चौथे सदस्य हैप्पी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

बरामद ट्रैक्टरों की अनुमानित कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये है। दो साल बाद अपना ट्रैक्टर वापस मिलने पर पीड़ित किसान के चेहरे पर खुशी लौट आई। कलियर पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

इस पूरे अभियान का नेतृत्व पुलिस क्षेत्राधिकारी दिव्येश उपाध्याय के निर्देशन में किया गया, जबकि वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला और पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button