इन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

30 जून से प्लास्टिक नोट आने की खबर निकली अफवाह! RBI को लेकर वायरल दावे की पूरी सच्चाई सामने आई,, सोशल मीडिया और WhatsApp पर तेजी से फैल रही पोस्ट में दावा किया गया कि 30 जून 2026 से RBI कागज़ी नोट बंद कर प्लास्टिक नोट जारी करेगा, लेकिन PIB Fact Check और RBI ने इस दावे को फर्जी बताया,, विशेषज्ञों की सलाह— वित्तीय मामलों में केवल RBI और सरकारी स्रोतों की आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा, वायरल मैसेज बिना जांच शेयर न करें,,

30 जून से प्लास्टिक नोट आने की खबर निकली अफवाह! RBI को लेकर वायरल दावे की पूरी सच्चाई सामने आई,,

सोशल मीडिया और WhatsApp पर तेजी से फैल रही पोस्ट में दावा किया गया कि 30 जून 2026 से RBI कागज़ी नोट बंद कर प्लास्टिक नोट जारी करेगा, लेकिन PIB Fact Check और RBI ने इस दावे को फर्जी बताया,,

विशेषज्ञों की सलाह— वित्तीय मामलों में केवल RBI और सरकारी स्रोतों की आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा, वायरल मैसेज बिना जांच शेयर न करें,,

नई दिल्ली/हरिद्वार।

इन दिनों सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम और WhatsApp पर एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 30 जून 2026 से भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) मौजूदा कागज़ी नोटों को हटाकर प्लास्टिक नोट जारी करने जा रहा है। इस दावे ने लोगों के बीच भ्रम और आशंका पैदा कर दी है।

हालांकि, सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है। PIB ने स्पष्ट किया है कि RBI की ओर से 30 जून 2026 से कागज़ी नोट वापस लेने या उन्हें प्लास्टिक नोटों से बदलने की कोई योजना नहीं है।

दरअसल, RBI ने हाल के दिनों में केवल पॉलीमर (प्लास्टिक) नोटों की संभावनाओं पर विचार किए जाने की बात कही है, लेकिन यह अभी प्रारंभिक स्तर पर है और इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय या तारीख घोषित नहीं की गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि वित्तीय और बैंकिंग मामलों से जुड़ी किसी भी जानकारी पर विश्वास करने से पहले उसकी पुष्टि RBI, वित्त मंत्रालय या PIB Fact Check जैसे आधिकारिक स्रोतों से अवश्य करनी चाहिए।

जनता से अपील की गई है कि बिना सत्यापन के किसी भी वायरल पोस्ट, स्क्रीनशॉट या WhatsApp फॉरवर्ड को आगे न बढ़ाएं और अफवाहों से बचें।

याद रखें— जागरूक नागरिक वही है जो जानकारी की सत्यता जांचकर ही उसे साझा करता है। :::30 जून 2026 से प्लास्टिक नोट लागू होने का दावा फर्जी (Fake) है। RBI ने ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Related Articles

Back to top button