हरिद्वार में अशोभनीय गतिविधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! सिडकुल पुलिस की दबिश, 5 महिलाएं हिरासत में, स्पा सेंटर पर भी छापेमारी,, SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सार्वजनिक शालीनता और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चला विशेष अभियान; शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई,, थानाध्यक्ष अजय शाह और महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई; पुलिस का संदेश— सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी,,

हरिद्वार में अशोभनीय गतिविधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! सिडकुल पुलिस की दबिश, 5 महिलाएं हिरासत में, स्पा सेंटर पर भी छापेमारी,,
SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सार्वजनिक शालीनता और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चला विशेष अभियान; शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई,,
थानाध्यक्ष अजय शाह और महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई; पुलिस का संदेश— सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी,,
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में जनपद भर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर कथित रूप से अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने के आरोप में पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि राठौर प्लाजा होटल के सामने कुछ महिलाएं आने-जाने वाले लोगों को देखकर अशोभनीय हरकतें कर रही हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू की गई।
थानाध्यक्ष अजय शाह के निर्देशन में गठित टीम ने महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। जांच के दौरान कुछ महिलाएं आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त पाई गईं, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी के विरुद्ध मु0अ0सं0-228/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में संचालित संस्थानों की भी जांच की। सिडकुल पुलिस द्वारा पेंटागन मॉल स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर वहां की गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में संचालित स्पा सेंटरों और अन्य प्रतिष्ठानों की समय-समय पर जांच की जाती रहेगी तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि हरिद्वार में सार्वजनिक शालीनता, महिलाओं की सुरक्षा, नागरिकों का विश्वास और कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अवैध, अनैतिक या समाज विरोधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दें तो उनकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखा जा सके।



