उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

रानीपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा का पलटवार! सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ बोले— विधायक आदेश चौहान की लोकप्रियता से घबराया विपक्ष,, कांग्रेस के कैंप कार्यालय प्रदर्शन को बताया राजनीतिक हताशा का परिणाम; कहा— विकास कार्यों और जनसमर्थन से विपक्ष की जमीन खिसकी,, भाजपा का दावा— रानीपुर की जनता विकास और जनकल्याणकारी नीतियों के साथ, चुनाव में फिर मिलेगा आशीर्वाद,,

रानीपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा का पलटवार! सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ बोले— विधायक आदेश चौहान की लोकप्रियता से घबराया विपक्ष,,

कांग्रेस के कैंप कार्यालय प्रदर्शन को बताया राजनीतिक हताशा का परिणाम; कहा— विकास कार्यों और जनसमर्थन से विपक्ष की जमीन खिसकी,,

भाजपा का दावा— रानीपुर की जनता विकास और जनकल्याणकारी नीतियों के साथ, चुनाव में फिर मिलेगा आशीर्वाद,,

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक आदेश चौहान के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने इस प्रदर्शन को कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और बौखलाहट का प्रतीक बताया है।

भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस आज जनता के बीच अपना जनाधार खो चुकी है और रानीपुर में विधायक आदेश चौहान द्वारा कराए गए विकास कार्यों तथा जनता से उनके निरंतर संपर्क ने विपक्ष को असहज कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता केवल चुनावी मौसम में सक्रिय होते हैं और जनसमर्थन हासिल करने के लिए प्रदर्शन व आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करते हैं।

वशिष्ठ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ विधायक आदेश चौहान की कार्यशैली को क्षेत्र की जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों से भाजपा के विकास एजेंडे या जनविश्वास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।

भाजपा नेता ने कहा कि रानीपुर की जनता विकास, सुशासन और जनहित के मुद्दों के साथ खड़ी है तथा आगामी चुनावों में भी भाजपा को अपना समर्थन देगी। उन्होंने कांग्रेस से सकारात्मक राजनीति करने और जनता के वास्तविक मुद्दों पर काम करने की नसीहत भी दी।

Related Articles

Back to top button