देवभूमि उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत,, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय अभिनंदन, प्रदेशवासियों की ओर से जताया स्वागत,, ऋषि-मुनियों की तपोभूमि और सनातन संस्कृति की पावन धरा पर राष्ट्रपति के आगमन से गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत,,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय अभिनंदन, प्रदेशवासियों की ओर से जताया स्वागत,,
ऋषि-मुनियों की तपोभूमि और सनातन संस्कृति की पावन धरा पर राष्ट्रपति के आगमन से गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड
देहरादून। भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में उनका गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। देवभूमि उत्तराखंड की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, सनातन संस्कृति की दिव्य धरा एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण देवभूमि उत्तराखंड में महामहिम राष्ट्रपति का आगमन प्रदेश के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। उन्होंने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से अवगत कराया।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में विशेष तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ स्वागत कार्यक्रम को भी गरिमामय स्वरूप दिया गया। राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेशवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
महामहिम राष्ट्रपति का यह दौरा राज्य के विकास, शिक्षा, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



