उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंगिरफ्तारी

देहरादून में भाई ने ही ली भाई की जान! छोटे भाई ने रची खौफनाक साजिश, 10 घंटे में पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा,, पटेलनगर क्षेत्र में गोली मारकर की गई थी बड़े भाई की हत्या; अज्ञात हमलावर की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हुई नाकाम,, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने किया सनसनीखेज खुलासा; पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, आरोपी के कब्जे से 32 बोर की देशी पिस्टल बरामद,,

देहरादून में भाई ने ही ली भाई की जान! छोटे भाई ने रची खौफनाक साजिश, 10 घंटे में पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा,,

पटेलनगर क्षेत्र में गोली मारकर की गई थी बड़े भाई की हत्या; अज्ञात हमलावर की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हुई नाकाम,,

एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने किया सनसनीखेज खुलासा; पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, आरोपी के कब्जे से 32 बोर की देशी पिस्टल बरामद,,

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतक के छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी ने पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश के चलते अपने ही बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या किए जाने की झूठी कहानी तैयार की और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। शुरुआती जांच में आरोपी लगातार भ्रामक जानकारी देता रहा, लेकिन पुलिस की गहन पड़ताल, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के दौरान उसके बयान विरोधाभासी पाए गए।

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और उसने अपने बड़े भाई की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद और आपसी मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि पुलिस टीम ने घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की और मात्र 10 घंटे के भीतर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 32 बोर की देशी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। देहरादून पुलिस की त्वरित कार्रवाई और पेशेवर जांच के चलते एक गंभीर हत्याकांड का बेहद कम समय में खुलासा संभव हो पाया।

Related Articles

Back to top button