रानीपुर विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां तेज! आदेश चौहान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई वायरल,, भाजपा कार्यकर्ता अभय पाल ने साझा किया पोस्टर, ‘मिशन 2027’ और ‘अबकी बार चौथी बार’ का दिया संदेश,, रानीपुर सीट पर राजनीतिक चर्चा शुरू, समर्थकों ने आदेश चौहान को बताया क्षेत्र की मजबूत आवाज

“रानीपुर की एक ही आवाज, आदेश चौहान”
“मिशन 2027 विधानसभा 26-भेल रानीपुर हरिद्वार”
“अबकी बार चौथी बार”
पोस्टर में भाजपा का चुनाव चिन्ह, पार्टी के झंडे और आदेश चौहान की तस्वीर प्रमुखता से दिखाई गई है। साथ ही “रानीपुर विधानसभा की एक ही आवाज” और “मिशन 2027” जैसे राजनीतिक संदेश भी दिए गए हैं।
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता आदेश चौहान के समर्थन में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की गई है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।
पोस्ट को भाजपा कार्यकर्ता अभय पाल द्वारा साझा किया गया है। पोस्ट में आदेश चौहान की तस्वीर के साथ “रानीपुर की एक ही आवाज, आदेश चौहान” तथा “अबकी बार चौथी बार” जैसे नारे लिखे गए हैं। इसके अलावा “मिशन 2027 विधानसभा 26-भेल रानीपुर हरिद्वार” का उल्लेख भी किया गया है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव में अभी समय होने के बावजूद सोशल मीडिया के माध्यम से समर्थकों द्वारा माहौल बनाने और अपनी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास शुरू हो गया है। हालांकि यह पोस्ट किसी आधिकारिक चुनावी घोषणा का हिस्सा नहीं है, बल्कि समर्थकों द्वारा साझा किया गया प्रचारात्मक संदेश प्रतीत होता है।
फिलहाल इस पोस्ट को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं और इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।




