कांग्रेस की बैठक में भाजपा समर्थकों या भाजपाइयों के करीबी लोगों की मौजूदगी पर उठे सवाल,, ज्वालापुर की राजनीतिक बैठक को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, सोशल मीडिया पर प्रायोजित होने के लग रहे आरोप,, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चर्चा— आखिर रणनीतिक बैठक में बाहरी लोगों की क्या थी भूमिका, पार्टी नेतृत्व से उठी स्थिति स्पष्ट करने की मांग

कांग्रेस की बैठक में भाजपा समर्थकों या भाजपाइयों के करीबी लोगों की मौजूदगी पर उठे सवाल,,
ज्वालापुर की राजनीतिक बैठक को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, सोशल मीडिया पर प्रायोजित होने के लग रहे आरोप,,
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चर्चा— आखिर रणनीतिक बैठक में बाहरी लोगों की क्या थी भूमिका, पार्टी नेतृत्व से उठी स्थिति स्पष्ट करने की मांग
हरिद्वार/ज्वालापुर। ज्वालापुर विधानसभा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक अब राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गई है। बैठक के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे सवाल उठाए जा रहे हैं कि कांग्रेस की रणनीतिक बैठक में कथित तौर पर भाजपा समर्थकों या भाजपाइयों के करीबी लोगों की मौजूदगी क्यों दिखाई दी।
बैठक का उद्देश्य क्षेत्र की जनसमस्याओं, लंबित विकास कार्यों और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा बताया गया था। लेकिन बैठक से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि क्या यह बैठक किसी राजनीतिक रणनीति के तहत प्रायोजित थी।
हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न ही कांग्रेस या भाजपा की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इसलिए इन चर्चाओं और आरोपों को फिलहाल अपुष्ट राजनीतिक दावों के रूप में ही देखा जाना चाहिए। अब सभी की निगाहें कांग्रेस नेतृत्व पर हैं कि वह इन सवालों पर क्या स्पष्टीकरण देता है और बैठक को लेकर उठ रहे विवाद पर अपनी आधिकारिक स्थिति कब स्पष्ट करता है।



