अलर्टउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों कांवड़ यात्रा मेला-2026 की सभी तैयारियां, डीएम मयूर दीक्षित ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा कांवड़ यात्रा मेला, शिवभक्तों की सुरक्षा, सुगम यात्रा और बेहतर व्यवस्थाओं पर रहेगा प्रशासन का पूरा फोकस,, SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों को किया अलर्ट, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, अपर मेला अधिकारी दयानन्द सरस्वती, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, सचिव एचआरडीए प्रत्युष सिंह, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एसपी देहात शेखर सुयाल, एसडीएम हरिद्वार योगेश मेहरा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, सीओ, सभी थाना प्रभारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों कांवड़ यात्रा मेला-2026 की सभी तैयारियां, डीएम मयूर दीक्षित ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,,

30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा कांवड़ यात्रा मेला, शिवभक्तों की सुरक्षा, सुगम यात्रा और बेहतर व्यवस्थाओं पर रहेगा प्रशासन का पूरा फोकस,,

SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों को किया अलर्ट, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

इन्तजार रजा हरिद्वार… विश्व प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा मेला-2026 को सकुशल, सुव्यवस्थित और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और हरिद्वार पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि 25 जुलाई तक कांवड़ यात्रा मेले से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था हर हाल में पूरी कर ली जाए। इस वर्ष कांवड़ यात्रा मेला 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होगा, जिसमें देशभर से करोड़ों शिवभक्त हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा का पवित्र जल लेकर अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि प्रशासन और पुलिस की समन्वित कार्यशैली की सबसे बड़ी परीक्षा भी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी विभाग तय समयसीमा के भीतर अपने कार्य पूरे करें और नियमित रूप से उनकी समीक्षा की जाएगी।

बिजली, पानी, सड़क और पार्किंग की व्यवस्थाएं समय से हों पूरी

डीएम मयूर दीक्षित ने बिजली, पेयजल, बैरिकेडिंग, पार्किंग, कांवड़ पटरी मार्ग की मरम्मत, झाड़ियों की कटाई, पेड़ों की लॉपिंग तथा प्रकाश व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त दिखाई देनी चाहिए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग पर चल रहे सभी निर्माण कार्य तत्काल पूरे किए जाएं तथा सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री हटाई जाए, ताकि कांवड़ियों की आवाजाही किसी भी स्थिति में बाधित न हो।

स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा विशेष जोर

जिलाधिकारी ने नगर निगम और जिला पंचायत को निर्देश दिए कि पूरे कांवड़ यात्रा क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए। सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, पर्याप्त पेयजल, कूड़ा निस्तारण और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, डॉक्टरों और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही बिना प्रशासनिक अनुमति किसी भी निजी स्वास्थ्य शिविर के संचालन पर रोक लगाने को कहा गया।

होटल-ढाबों पर रहेगी पैनी नजर, मिलावट और ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई

डीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए कि होटलों, ढाबों, भोजनालयों और खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जाए। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराई जाए। मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने या श्रद्धालुओं से मनमाने दाम वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

घाटों की सुरक्षा होगी और मजबूत, अतिक्रमण पर चलेगा अभियान

सिंचाई विभाग और संबंधित एजेंसियों को सभी गंगा घाटों पर रेलिंग, सुरक्षा चेन और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं मजबूत करने के निर्देश दिए गए। घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने के साथ-साथ यात्रा मार्ग एवं घाटों पर अतिक्रमण हटाने के लिए भी विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों को किया सतर्क

कांवड़ यात्रा मेला-2026 की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जनपद के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अलग से महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों की निगरानी तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाया जाए।एसएसपी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करें तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। मेला ड्यूटी में तैनात प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन और समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

शिवभक्तों की सेवा ही प्रशासन और पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

बैठक में जिलाधिकारी और एसएसपी ने संयुक्त रूप से कहा कि कांवड़ यात्रा मेला-2026 को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उद्देश्य केवल व्यवस्था बनाए रखना नहीं बल्कि हर शिवभक्त को सुरक्षित, स्वच्छ, सुगम और सम्मानजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, अपर मेला अधिकारी दयानन्द सरस्वती, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, सचिव एचआरडीए प्रत्युष सिंह, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एसपी देहात शेखर सुयाल, एसडीएम हरिद्वार योगेश मेहरा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, सीओ, सभी थाना प्रभारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हर-हर महादेव… बोल बम!

आस्था, सेवा और सुरक्षा के संगम कांवड़ यात्रा मेला-2026 को लेकर प्रशासन और हरिद्वार पुलिस पूरी मुस्तैदी से मैदान में उतर चुके हैं। अब लक्ष्य स्पष्ट है—25 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी कर 30 जुलाई से शुरू होने वाली करोड़ों शिवभक्तों की इस महायात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाना।

Related Articles

Back to top button