मुहर्रम इस्लामिक नए साल पर लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान,, ‘बचाएं किसी की जान, आइए करें रक्तदान’ के संदेश के साथ क्षेत्रवासियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी,, एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों की उम्मीद’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान,, मेहरबान मलिक, जीवन चैरिटेबल ब्लड बैंक और क्षेत्रवासियों के सहयोग से हुआ आयोजन

मुहर्रम इस्लामिक नए साल पर लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान,,
‘बचाएं किसी की जान, आइए करें रक्तदान’ के संदेश के साथ क्षेत्रवासियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी,,
एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों की उम्मीद’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान,,
मेहरबान मलिक, जीवन चैरिटेबल ब्लड बैंक और क्षेत्रवासियों के सहयोग से हुआ आयोजन
हरिद्वार। मुहर्रम इस्लामिक नए साल के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम बादूपुर गोविंदपुर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन मेहरबान मलिक की बैठक (पूर्व ग्राम प्रधान इकबाल के घर के सामने) में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया गया।
रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में “बचाएं किसी की जान – आइए करें रक्तदान” का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में युवाओं और क्षेत्रवासियों ने रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस शिविर के आयोजन में मेहरबान मलिक, जीवन चैरिटेबल ब्लड बैंक एवं समस्त क्षेत्रवासियों का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।
आयोजकों ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवश्यकता होने पर भी लोगों की सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश भी दिया गया।



