उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

जटवाड़ा पुल पर सेवा और श्रद्धा का संगम: डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कांवड़ियों को कराया भोजन वितरण,, 42वें विशाल भंडारे में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने लिया भाग, शिवभक्तों के सुरक्षित सफर की कामना की,, कांवड़ सेवा दल सीतापुर एवं सेवा समिति ज्वालापुर हरिद्वार के सेवा भाव की सराहना, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

जटवाड़ा पुल पर सेवा और श्रद्धा का संगम: डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कांवड़ियों को कराया भोजन वितरण,,

42वें विशाल भंडारे में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने लिया भाग, शिवभक्तों के सुरक्षित सफर की कामना की,,

कांवड़ सेवा दल सीतापुर एवं सेवा समिति ज्वालापुर हरिद्वार के सेवा भाव की सराहना, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान जटवाड़ा पुल पर कांवड़ सेवा दल सीतापुर एवं सेवा समिति ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा आयोजित 42वें विशाल भंडारे में शुक्रवार को श्रद्धा, सेवा और जनसहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ तथा दर्जाधारी राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने भंडारे में पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों को अपने हाथों से भोजन वितरित किया।

भंडारे में पहुंचे दोनों अतिथियों का समिति पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए शिवभक्तों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा भगवान भोलेनाथ से सभी कांवड़ियों की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की।इस अवसर पर डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और भारतीय संस्कृति की जीवंत पहचान है। हजारों स्वयंसेवक बिना किसी स्वार्थ के श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना भगवान शिव की सेवा के समान है।

दर्जाधारी राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने भी समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हरिद्वार की सेवा परंपरा पूरे देश में मिसाल है। उन्होंने सभी कांवड़ियों के सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचने की कामना करते हुए कहा कि प्रशासन और सामाजिक संगठन मिलकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान दोनों अतिथियों ने कांवड़ सेवा दल समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं श्री मणिकांत चौहान, श्री संदीप शर्मा, श्री नितिन चौहान सहित अन्य सदस्यों का उत्साहवर्धन किया और उनके सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

भंडारे में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति की ओर से भोजन, शुद्ध पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और अनुशासन का वातावरण देखने को मिला। समिति के सदस्यों ने संकल्प दोहराया कि कांवड़ यात्रा की पूरी अवधि तक शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button