सीएम धामी आज हरिद्वार दौरे पर: गुरुकुल कांगड़ी में ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत,, युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, विकास और रोजगार समेत विभिन्न विषयों पर रखेंगे अपनी बात,, जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के किए गए व्यापक इंतजाम

सीएम धामी आज हरिद्वार दौरे पर: गुरुकुल कांगड़ी में ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत,,
युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, विकास और रोजगार समेत विभिन्न विषयों पर रखेंगे अपनी बात,,
जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के किए गए व्यापक इंतजाम
हरिद्वार, 1 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और युवाओं को संबोधित करते हुए विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे खटीमा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 12:45 बजे गुरुकुल कांगड़ी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद के दौरान शिक्षा, रोजगार, नवाचार, स्टार्टअप और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री राज्य अतिथि गृह डामकोठी पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3:15 बजे डामकोठी से गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 3:35 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर, हेलीपैड, डामकोठी और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष योजना लागू की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।



