उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

सावन के पहले सोमवार पर दक्षेश्वर महादेव पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, कांवड़ मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा,, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का किया निरीक्षण, परिवार संग जलाभिषेक कर कांवड़ मेला-2026 के सकुशल संपन्न होने की कामना

सावन के पहले सोमवार पर दक्षेश्वर महादेव पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, कांवड़ मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा,,

सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का किया निरीक्षण, परिवार संग जलाभिषेक कर कांवड़ मेला-2026 के सकुशल संपन्न होने की कामना

सावन के प्रथम सोमवार पर हरिद्वार के प्रसिद्ध दक्षेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। लाखों शिवभक्तों की भीड़ के बीच जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंदिर पहुंचकर कांवड़ मेला-2026 के तहत श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सुचारु दर्शन व्यवस्था और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेक्टर अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिवभक्त को सुरक्षित वातावरण, सुगम दर्शन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बैरिकेडिंग, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं, कंट्रोल प्वाइंट और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपने परिवार के साथ भगवान दक्षेश्वर महादेव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से जनपद हरिद्वार की सुख-समृद्धि, प्रदेशवासियों के कल्याण तथा कांवड़ मेला-2026 के सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सफल आयोजन की प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत जिलाधिकारी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे और शिवभक्तों को फल एवं पेयजल वितरित कर उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन के प्रथम सोमवार की शुभकामनाएं देते हुए प्रशासन का सहयोग करने, स्वच्छता बनाए रखने और निर्धारित मार्गों एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि सावन और कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रशासन और पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ 24 घंटे व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता के साथ अपने दर्शन एवं यात्रा को पूर्ण कर सके। निरीक्षण के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सेक्टर अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button