SIR महाभियानअपीलअफवाहअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

SIR-2026 के दूसरे चरण की शुरुआत: नोटिस मिलने पर न घबराएं, समय पर दें जरूरी दस्तावेज,, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं ईआरओ रुड़की दीपक रामचंद्र शेठ की मतदाताओं से अपील- बीएलओ, एईआरओ या ईआरओ कार्यालय से करें संपर्क, सहयोग से बनेगी त्रुटिरहित मतदाता सूची,, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस प्रक्रिया शुरू, सही जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराकर लोकतंत्र को करें मजबूत

SIR-2026 के दूसरे चरण की शुरुआत: नोटिस मिलने पर न घबराएं, समय पर दें जरूरी दस्तावेज,,

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं ईआरओ रुड़की दीपक रामचंद्र शेठ की मतदाताओं से अपील- बीएलओ, एईआरओ या ईआरओ कार्यालय से करें संपर्क, सहयोग से बनेगी त्रुटिरहित मतदाता सूची,,

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस प्रक्रिया शुरू, सही जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराकर लोकतंत्र को करें मजबूत

रुड़की। विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 के द्वितीय चरण (नोटिस चरण) की शुरुआत हो गई है। इस चरण के तहत निर्वाचन विभाग पात्र मतदाताओं के रिकॉर्ड का सत्यापन कर रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) रुड़की दीपक रामचंद्र शेठ ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि यदि निर्वाचन विभाग की ओर से कोई नोटिस प्राप्त होता है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह पूरी प्रक्रिया मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।

दीपक रामचंद्र शेठ ने बताया कि द्वितीय चरण में जिन मतदाताओं के नाम, आयु, पते अथवा अन्य विवरणों में किसी प्रकार की विसंगति है या जिनके रिकॉर्ड के सत्यापन की आवश्यकता है, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ऐसे सभी मतदाता नोटिस को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसमें मांगे गए आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय के भीतर उपलब्ध कराएं, ताकि उनकी जानकारी का समयबद्ध सत्यापन किया जा सके।

उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता को नोटिस या प्रक्रिया से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता की आवश्यकता हो तो वह अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) कार्यालय, रुड़की से संपर्क कर सकता है। निर्वाचन विभाग की ओर से प्रत्येक मतदाता को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं ईआरओ दीपक रामचंद्र शेठ ने कहा कि मतदाताओं का सहयोग इस अभियान की सफलता की कुंजी है। सही एवं प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध कराने से न केवल त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार होगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जा सकेगा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुरक्षित रहे और अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जा सके।

उन्होंने मतदाताओं से किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करने की अपील करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग की निर्धारित प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमबद्ध है। यदि किसी मतदाता को नोटिस प्राप्त होता है तो वह उसे गंभीरता से लेते हुए समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए और निर्वाचन विभाग का सहयोग करे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। सभी मतदाताओं के सहयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को सफल बनाया जा सकता है। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य किसी भी पात्र मतदाता को वंचित करना नहीं, बल्कि प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना और सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाना है।

Related Articles

Back to top button