उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंकांवड़ यात्रा 2026धर्म और आस्था

हरिद्वार में आस्था का महाकुंभ! एक दिन में 60.70 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल,, कांवड़ यात्रा के 11वें दिन टूटा भीड़ का दबाव, अब तक 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को रवाना,, डाक कांवड़ियों के सैलाब से धर्मनगरी हुई शिवमय, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजते रहे घाट और कांवड़ मार्ग

हरिद्वार में आस्था का महाकुंभ! एक दिन में 60.70 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल,,

कांवड़ यात्रा के 11वें दिन टूटा भीड़ का दबाव, अब तक 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को रवाना,,

डाक कांवड़ियों के सैलाब से धर्मनगरी हुई शिवमय, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजते रहे घाट और कांवड़ मार्ग

हरिद्वार, 09 अगस्त 2026। कांवड़ मेला-2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को डाक कांवड़ यात्रा के बीच हरिद्वार में शिवभक्तों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि गंगा घाटों से लेकर कांवड़ मार्गों तक हर तरफ भगवा रंग नजर आया। शाम 6 बजे तक 60 लाख 70 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके थे।

मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ मेला प्रारंभ होने से रविवार शाम 6 बजे तक कुल 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। लाखों कांवड़ियों की लगातार आवाजाही के कारण पूरी धर्मनगरी बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजती रही।

डाक कांवड़ियों ने पकड़ी रफ्तार, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

कांवड़ मेले के 11वें दिन डाक कांवड़ियों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। बड़ी संख्या में कांवड़िये निर्धारित मार्गों से तेजी के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते दिखाई दिए। कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने प्रमुख मार्गों, चौराहों, स्नान घाटों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।हरिद्वार से बाहर निकलने वाले प्रमुख मार्गों पर भी पुलिसकर्मी लगातार यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी लगातार ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी फोकस

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ पटरी, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के साथ-साथ यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्थाओं पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन ने शिवभक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित कांवड़ मार्गों का ही इस्तेमाल करें और पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। श्रद्धालुओं से गंगा घाटों और यात्रा मार्गों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस या प्रशासन की मदद लेने को कहा गया है।

कांवड़ मेले के अंतिम चरण में पहुंचते-पहुंचते हरिद्वार में आस्था का यह सैलाब अब और विराट होता जा रहा है। 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार शिवभक्तों के गंगाजल लेकर रवाना होने का आंकड़ा कांवड़ यात्रा की विशालता और शिवभक्ति की अद्भुत तस्वीर पेश कर रहा है।

Related Articles

Back to top button