उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

उर्स मेला 2026 को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट, नगर पंचायत क्षेत्र में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठी,, पुलिस-जन सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में उर्स संपन्न कराने पर मंथन, पार्षदों और गणमान्य नागरिकों से मांगे सुझाव,, प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने की अपील—सौहार्द बनाए रखने में पुलिस और जनता मिलकर निभाएं जिम्मेदारी

उर्स मेला 2026 को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट, नगर पंचायत क्षेत्र में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठी,,

पुलिस-जन सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में उर्स संपन्न कराने पर मंथन, पार्षदों और गणमान्य नागरिकों से मांगे सुझाव,,

प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने की अपील—सौहार्द बनाए रखने में पुलिस और जनता मिलकर निभाएं जिम्मेदारी

हरिद्वार/पिरान कलियर। आगामी उर्स मेला 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पिरान कलियर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में थाना पिरान कलियर परिसर में नगर पंचायत क्षेत्र के पार्षदों, संभ्रांत नागरिकों और गणमान्य लोगों के साथ महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी का आयोजन प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर कमल मोहन भंडारी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में आगामी उर्स मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मेले को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

पुलिस ने मांगे जनता से सुझाव

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से उर्स मेले के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों और व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव मांगे। पुलिस की ओर से सभी उपस्थित लोगों से अपील की गई कि उर्स मेले को निर्विवाद, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान स्थानीय नागरिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। किसी भी तरह की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि को बढ़ावा न दिया जाए और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।

पुलिस-जन सहयोग से सफल होगा उर्स मेला

गोष्ठी में मौजूद पार्षदों, संभ्रांत नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि उर्स मेला 2026 को सकुशल संपन्न कराने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। सभी ने पुलिस-जन सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए क्षेत्र में शांति और भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक में व0उ0नि0 राजेश बिष्ट सहित अन्य बीट पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि उर्स मेले के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां लगातार जारी रहेंगी। स्थानीय लोगों से भी प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर मेले को सफल बनाने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button