SIR अभियान में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ ने बढ़ाया कर्मठ BLO का हौसला,, बूथ संख्या-120 की BLO प्रवीण कल्याणी सम्मानित, नोटिस चरण सबसे पहले पूरा करने पर ERO दीपक रामचंद्र शेठ ने की सराहना,, डाउट क्लियरिंग सत्र में SIR के नोटिस चरण, डिजिटलीकरण और फील्ड की समस्याओं पर मंथन; समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

SIR अभियान में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ ने बढ़ाया कर्मठ BLO का हौसला,,
बूथ संख्या-120 की BLO प्रवीण कल्याणी सम्मानित, नोटिस चरण सबसे पहले पूरा करने पर ERO दीपक रामचंद्र शेठ ने की सराहना,,
डाउट क्लियरिंग सत्र में SIR के नोटिस चरण, डिजिटलीकरण और फील्ड की समस्याओं पर मंथन; समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
रुड़की। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को लेकर रुड़की में संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दीपक रामचंद्र शेठ ने निर्वाचन कार्य में जुटे कार्मिकों के साथ डाउट क्लियरिंग सत्र आयोजित किया। बैठक में AERO, BLO सुपरवाइजर, BLO और IT वॉलंटियर्स ने प्रतिभाग किया।
संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ ने SIR अभियान के नोटिस चरण, डिजिटलीकरण तथा फील्ड स्तर पर सामने आ रही समस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने कार्मिकों की शंकाओं का समाधान करते हुए सभी को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।इस दौरान रुड़की विधानसभा के बूथ संख्या-120 की BLO श्रीमती प्रवीण कल्याणी को नोटिस चरण का कार्य सबसे पहले पूरा करने पर संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं ERO दीपक रामचंद्र शेठ तथा AERO विकास अवस्थी ने सम्मानित किया।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में कर्मठता और जिम्मेदारी से कार्य करने वाले कार्मिक लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे कार्मिक अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने कहा कि सटीक और अद्यतन मतदाता सूची ही मजबूत एवं पारदर्शी लोकतंत्र की आधारशिला है।



