हरिद्वार पुलिस ने शान से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, वीर शहीदों को किया नमन,, पुलिस लाइन में एसपी क्राइम निशा यादव ने किया ध्वजारोहण, जवानों को दिलाई राष्ट्रसेवा की शपथ; पुलिसकर्मियों में दिखा देशभक्ति का जोश,, हरिद्वार पुलिस के 18 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला सम्मान, गोल्ड-सिल्वर डिस्क और प्रशस्ति पत्र से उत्कृष्ट सेवाओं का गौरव
*15 अगस्त 2026 पर हरिद्वार पुलिस के सीओ शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ संजय चौहान व निरीक्षक गोविंद कुमार को गोल्ड डिस्क; अर्जुन सिंह, शाहजाद अली, सोनू कुमार, आबिद, सुधांशु कौशिक, मंगल सिंह, नरेंद्र नेगी, दीपक चंद्र, हर्ष उनियाल, मुकेश कुमार, अंकित रावत व नितिन कुमार को सिल्वर डिस्क तथा मुख्य आरक्षी राकेश कुमार को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।* *विगत 26 जनवरी को चयनित SP ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव, ASP सिटी अभय कुमार सिंह, निरीक्षक शांति कुमार, निरीक्षक प्रदीप बिष्ट, फायरमैन दिनेश कुमार, आरक्षी राहुल आर्या व आरक्षी दीप गौड़ को सिल्वर डिस्क; CO सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी को गोल्ड डिस्क तथा निरीक्षक हितेश कुमार व हेड कांस्टेबल पूर्ण सिंह रावत को सिल्वर डिस्क से सम्मानित किया गया।*

हरिद्वार पुलिस ने शान से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, वीर शहीदों को किया नमन,,
पुलिस लाइन में एसपी क्राइम निशा यादव ने किया ध्वजारोहण, जवानों को दिलाई राष्ट्रसेवा की शपथ; पुलिसकर्मियों में दिखा देशभक्ति का जोश,,
हरिद्वार पुलिस के 18 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला सम्मान, गोल्ड-सिल्वर डिस्क और प्रशस्ति पत्र से उत्कृष्ट सेवाओं का गौरव

हरिद्वार में भारत गणराज्य का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमामय माहौल में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरिद्वार पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध सुश्री निशा यादव ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रध्वज फहराए जाने के बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध निशा यादव ने सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाते हुए कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिक के विश्वास को मजबूत करना भी पुलिस का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।





शहीदों के बलिदान को किया याद, जवानों में भरा राष्ट्रसेवा का जोश
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद किया। पुलिसकर्मियों ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए देश की आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जवानों को मिष्ठान वितरित किया गया और उन्हें पूरी ऊर्जा तथा समर्पण के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध ने उत्तराखंड पुलिस के विभिन्न स्तरों पर पदक एवं प्रशस्तियां प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हरिद्वार पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उम्दा कर्तव्य निर्वहन और विशिष्ट सेवाओं के लिए हरिद्वार जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (विशिष्ट कार्य) के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह और पुलिस अधीक्षक अभय कुमार सिंह का चयन किया गया। वहीं पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर) से सीओ शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ संजय चौहान तथा निरीक्षक गोविंद कुमार को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य) से फायर सर्विस चालक अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक शाहजाद अली, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, आरक्षी आबिद, उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक, मुख्य आरक्षी मंगल सिंह, आरक्षी नरेंद्र नेगी, आरक्षी दीपक चंद्र, आरक्षी हर्ष उनियाल, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार, मुख्य आरक्षी अंकित रावत तथा आरक्षी नितिन कुमार को सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र से मुख्य आरक्षी राकेश कुमार को सम्मानित किया गया।
26 जनवरी को चयनित पुलिसकर्मियों को भी मिला सम्मान
कार्यक्रम में विगत 26 जनवरी को चयनित हरिद्वार पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य) से एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव, एएसपी सिटी अभय कुमार सिंह, निरीक्षक शांति कुमार, निरीक्षक प्रदीप बिष्ट, फायरमैन दिनेश कुमार, आरक्षी राहुल आर्या तथा आरक्षी दीप गौड़ को सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर) से सीओ सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी को सम्मानित किया गया।
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (सेवा के आधार पर) से निरीक्षक हितेश कुमार तथा हेड कांस्टेबल पूर्ण सिंह रावत को सम्मानित किया गया। इस तरह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वर्तमान चयन के तहत 18 अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न पदकों एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया, जबकि विगत 26 जनवरी को चयनित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।
पुलिस कार्यालय से थानों तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही हरिद्वार जनपद के सभी थाना परिसरों और पुलिस कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
हरिद्वार पुलिस के लिए यह स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प को दोहराने का अवसर भी बना। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान मिलने से बल के अन्य जवानों में भी बेहतर कार्य करने और जनता की सुरक्षा के लिए और अधिक समर्पण के साथ काम करने का उत्साह देखने को मिला।



