हरिद्वार BIG BREAKING: स्मैक की लत ने बनाया वाहन चोर! बहादराबाद पुलिस ने खोला बड़ा राज, झाड़ियों में छिपा रखी थीं 10 चोरी की बाइकें…. SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस का बड़ा एक्शन, शातिर दीपक गिरफ्तार; 5 वाहन चोरी के मुकदमों का खुलासा, बाकी 5 बाइकों की जांच जारी

हरिद्वार। स्मैक के नशे की लत पूरी करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। आरोपी की निशानदेही पर गंगनहर किनारे जंगल में झाड़ियों के पीछे छिपाकर रखी गईं कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। इनमें 5 बाइक बहादराबाद में दर्ज वाहन चोरी के पांच मुकदमों से जुड़ी हैं।
SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 नवंबर को चौकी प्रभारी विकास रावत पुलिस टीम के साथ लोहे के पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गंगनहर की ओर जंगल के सुनसान रास्ते से आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रोक लिया।
पूछताछ में उसकी पहचान दीपक (27) पुत्र सुंदर लाल, निवासी तेलीवाला रसूलपुर, थाना पिरान कलियर के रूप में हुई। बाइक के कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने आराध्या नर्सिंग होम के पास से बाइक चोरी करना कबूल किया।
नशे की लत के लिए करता था चोरी, जंगल बना रखा था ठिकाना
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी करता था। चोरी की बाइक गंगनहर किनारे जंगल में झाड़ियों के पीछे छिपा देता था।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल में छिपाई गई 9 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं। कुल 10 बाइक पुलिस के हाथ लगी हैं।
5 मुकदमों का खुलासा, 5 बाइकों की पहचान बाकी
बरामद 10 मोटरसाइकिलों में से 5 का संबंध बहादराबाद कोतवाली में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों से मिला है। शेष 5 संदिग्ध बाइकों के स्वामित्व और चोरी से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।
आरोपी पूर्व में भी पिरान कलियर और भगवानपुर थानों में वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।
बरामदगी: 10 मोटरसाइकिलें
खुलासा: वाहन चोरी के 5 मुकदमे
गिरफ्तार: दीपक, उम्र 27 वर्ष
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक विकास रावत, चौकी प्रभारी बाजार
- हेड कांस्टेबल राजवर्धन
- कांस्टेबल बलवंत सिंह
- कांस्टेबल पंकज बिष्ट
- कांस्टेबल विक्रम सिंह
- कांस्टेबल अवनेश राणा
बहादराबाद पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप है। पुलिस अब बरामद बाकी पांच मोटरसाइकिलों के असली मालिकों का पता लगाने में जुटी है।




