Daily Live Uttarakhand updateअलर्टउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

PCS अधिकारी अजयवीर सिंह को टिहरी गढ़वाल में मिली नई जिम्मेदारी डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक से बने डिप्टी कलेक्टर, शासन ने जारी किए स्थानांतरण आदेश

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत PCS अधिकारी श्री अजयवीर सिंह का स्थानांतरण किया है। शासन की ओर से 12 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार अजयवीर सिंह को अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल के पद से स्थानांतरित करते हुए डिप्टी कलेक्टर, टिहरी गढ़वाल के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में उनके नाम के साथ नवीन तैनाती का उल्लेख किया गया है। अजयवीर सिंह अब टिहरी गढ़वाल में डिप्टी कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

उनकी नई तैनाती पर प्रशासनिक क्षेत्र में उन्हें शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button