Daily Live Uttarakhand updateउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का भव्य लोकार्पण, बोले– गौसेवा हमारी आस्था ही नहीं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की भी मजबूत आधारशिला 35 हजार से अधिक गोवंश की सेवा कर रही श्री कृष्णायन देसी गौरक्षाशाला, प्रदेश के 81 गोसदनों में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को मिल रहा संरक्षण; कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को मिली नई सौगात

समारोह में दिग्गजों और संत-महात्माओं का लगा जमावड़ा लोकार्पण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मदन कौशिक एवं प्रदीप बत्रा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल एवं प्रीतम सिंह पंवार, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास महाराज, स्वामी आत्मानंद महाराज, स्वामी सच्चिदानंद साक्षी जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर दास जी महाराज और स्वामी संजय महंत उपस्थित रहे। इसके अलावा मेयर हरिद्वार किरण जैसल, मेयर रुड़की अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री नितिन गौतम, आदेश सैनी, ओमप्रकाश जमदग्नि, अजीत चौधरी, श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, भाजपा नेता लव शर्मा, आशु चौधरी, विक्रम भुल्लर और उज्ज्वल पंडित सहित अनेक संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का भव्य लोकार्पण, बोले– गौसेवा हमारी आस्था ही नहीं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की भी मजबूत आधारशिला

35 हजार से अधिक गोवंश की सेवा कर रही श्री कृष्णायन देसी गौरक्षाशाला, प्रदेश के 81 गोसदनों में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को मिल रहा संरक्षण; कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को मिली नई सौगात

*LIVE: हरिद्वार में आयोजित कामधेनु लोक का लोकार्पण समारोह*

हरिद्वार, 12 नवंबर। धर्मनगरी हरिद्वार में गौसंरक्षण, गौसेवा और भारतीय संस्कृति को समर्पित आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भव्य लोकार्पण किया। सप्तऋषि स्थित कामधेनुलोक भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने गौशाला को समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक परंपरा का अनूठा संगम बताते हुए कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक जीवन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी महत्वपूर्ण आधार है।

मुख्यमंत्री ने श्री कृष्णायन देसी गौरक्षाशाला द्वारा गौवंश संरक्षण और मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कामधेनुलोक जैसी परियोजनाएं गौसंरक्षण को नई दिशा देने के साथ प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को भी मजबूती प्रदान करेंगी।

11 गोवंश से शुरू हुआ अभियान, आज 35 हजार से अधिक गोवंश की सेवा

समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने श्री कृष्णायन देसी गौरक्षाशाला की सेवा यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2010 में मात्र 11 गोवंश के संरक्षण से शुरू हुआ यह अभियान आज पांच राज्यों तक पहुंच चुका है। संस्था की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, वर्तमान में 15 से अधिक गौशालाओं के माध्यम से 35 हजार से अधिक गोवंश की सेवा और संरक्षण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में भी हजारों निराश्रित, घायल, वृद्ध और बीमार गोवंश को आजीवन आश्रय दिया जा रहा है। इनमें बड़ी संख्या में नंदी भी शामिल हैं। संस्था द्वारा गोवंश के उपचार, पौष्टिक आहार, चारे और देखभाल की बेहतर व्यवस्था की जा रही है।

पांच हाइड्रोलिक एम्बुलेंस से बचाए पांच हजार से अधिक गोवंश

मुख्यमंत्री ने संस्था की सेवाओं की सराहना करते हुए बताया कि श्री कृष्णायन देसी गौरक्षाशाला द्वारा पांच हाइड्रोलिक गौसेवा एम्बुलेंस संचालित की जा रही हैं। इनके माध्यम से अब तक पांच हजार से अधिक घायल और असहाय गोवंश को बचाकर सुरक्षित आश्रय तक पहुंचाया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि संस्था केवल गौसेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दे रही है। प्रतिदिन 1500 से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जा रहा है। इसके साथ ही जरूरतमंद परिवारों को राशन और चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की ऐसी मिसालें समाज को नई प्रेरणा देती हैं।

प्रदेश के 81 गोसदनों में 16 हजार से अधिक गोवंश सुरक्षित

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य सरकार की गौसंरक्षण योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में वर्तमान में 72 पंजीकृत और 9 अनुबंधित गोसदनों के माध्यम से 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जा रहा है।

गांवों में गौसेवा को मजबूत करने के लिए ग्राम्य गोसेवक योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। वहीं, शहरी विकास और पंचायती राज विभाग के सहयोग से प्रदेश में 63 स्थानों पर गौशाला निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की गई है। इन स्थानों पर गौशालाओं के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल निराश्रित गोवंश को आश्रय देना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण के लिए स्थायी और व्यावहारिक व्यवस्थाएं विकसित करना है।

गौपालन से मातृशक्ति को मिलेगा रोजगार, बद्री गाय के उत्पादों को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में देसी नस्लों के संरक्षण, गौपालन और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार भी गौशालाओं के आधुनिकीकरण और गौ आधारित आजीविका को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में बद्री गाय के शुद्ध घी और अन्य दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष ग्रोथ सेंटर स्थापित किए गए हैं। अकेले चमोली जनपद में तीन ग्रोथ सेंटर संचालित हो रहे हैं। इससे स्थानीय पशुपालकों को बाजार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने गौवंश को प्राकृतिक खेती, जैविक खाद, बायोगैस और कृषि नवाचारों से जोड़ने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।

गौहत्या और गोवंश पर क्रूरता बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि गौसंरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। राज्य सरकार गौसंरक्षण से जुड़े कानूनों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कर रही है। गोवंश के प्रति क्रूरता और गौहत्या जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी बोले धामी, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि कामधेनुलोक जैसी परियोजनाएं धर्मनगरी की सांस्कृतिक पहचान को और समृद्ध करेंगी। वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रही है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों, यातायात व्यवस्था, नए पुलों, संपर्क मार्गों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के साथ आधुनिक तकनीक के माध्यम से भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था भी विकसित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि देश-विदेश से हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु देवभूमि की आध्यात्मिक विरासत, स्वच्छता, सुव्यवस्था और अतिथि सत्कार का सुखद अनुभव लेकर लौटें।

कामधेनुलोक बनेगा गौसेवा और आध्यात्मिक पर्यटन का आदर्श केंद्र

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि कामधेनुलोक गौशाला गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक पर्यटन के समन्वय का अनुकरणीय मॉडल बनेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के विकल्प रहित संकल्प के साथ सरकार लगातार काम कर रही है। गौसंरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को एक-दूसरे से जोड़ना इसी संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए श्री कृष्णायन देसी गौरक्षाशाला से जुड़े सभी संतों, सेवकों, पदाधिकारियों और सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह में दिग्गजों और संत-महात्माओं का लगा जमावड़ा

लोकार्पण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मदन कौशिक एवं प्रदीप बत्रा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल एवं प्रीतम सिंह पंवार, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास महाराज, स्वामी आत्मानंद महाराज, स्वामी सच्चिदानंद साक्षी जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर दास जी महाराज और स्वामी संजय महंत उपस्थित रहे।

इसके अलावा मेयर हरिद्वार किरण जैसल, मेयर रुड़की अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री नितिन गौतम, आदेश सैनी, ओमप्रकाश जमदग्नि, अजीत चौधरी, श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, भाजपा नेता लव शर्मा, आशु चौधरी, विक्रम भुल्लर और उज्ज्वल पंडित सहित अनेक संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button