रक्षा बंधन राखी से पहले एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की भावुक अपील, “गलत कदम उठाने से पहले बहन का चेहरा याद कर लेना” एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर बोले—अपराध की राह सिर्फ सजा नहीं, परिवार की खुशियां भी छीन लेती है; बहन को सलाखों के पीछे भाई से मिलने की नौबत न आए

रक्षा बंधन राखी से पहले एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की भावुक अपील, “गलत कदम उठाने से पहले बहन का चेहरा याद कर लेना”
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर बोले—अपराध की राह सिर्फ सजा नहीं, परिवार की खुशियां भी छीन लेती है; बहन को सलाखों के पीछे भाई से मिलने की नौबत न आए

हरिद्वार। राखी के पावन पर्व से पहले एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने युवाओं और आमजन के नाम भावुक संदेश जारी करते हुए गलत रास्ते और अपराध से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति गलत कदम उठाने से पहले अपनी बहन के चेहरे को जरूर याद करे, जो हर साल अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने का इंतजार करती है।
“बहन को सलाखों के पीछे भाई से मिलने की मजबूरी न हो”
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि गलत काम का अंजाम केवल सजा तक सीमित नहीं होता। इसका सबसे बड़ा असर परिवार पर पड़ता है। जिस बहन को त्योहार के दिन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधनी चाहिए, उसे कहीं ऐसा दिन न देखना पड़े कि वह अपने भाई से जेल की सलाखों के पीछे मिलने पहुंचे।पुलिस ने युवाओं से अपील की कि वे अपराध, नशे और गलत संगत से दूरी बनाकर रखें। एक गलत फैसला पूरे परिवार की खुशियों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए हर व्यक्ति अपने माता-पिता और भाई-बहनों के बारे में सोचते हुए सही रास्ते पर चलने का संकल्प ले।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की अपील—परिवार को दें गर्व करने का मौका
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि त्योहार परिवार के साथ खुशियां बांटने का अवसर है। उन्होंने लोगों से वादा करने की अपील की कि वे गलत रास्ते पर नहीं जाएंगे और अपने परिवार को हमेशा गर्व करने का मौका देंगे।
हरिद्वार पुलिस ने भरोसा दिलाया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ पुलिस हर मोड़ पर जनता के साथ खड़ी है। राखी के मौके पर पुलिस की यह भावुक अपील अपराध से दूरी और पारिवारिक रिश्तों की अहमियत को लेकर युवाओं में सकारात्मक संदेश देने वाली है।



