Daily Live Uttarakhand updateअपीलअफवाहइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर डीएम मयूर दीक्षित की दो टूक—पात्र मतदाता का नाम नहीं कटेगा,, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई गहन समीक्षा, बीएलओ-एईआरओ स्तर पर दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई जारी,, डीएम मयूर दीक्षित ने कहा—नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर निर्धारित 11 अभिलेखों में से किसी एक के आधार पर होगा समाधान; मतदाताओं से बीएलओ से संपर्क करने की अपील

बैठक में विधायक हरिद्वार ग्रामीण अनुपमा रावत, विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद, विधायक झबरेड़ा वीरेंद्र कुमार जाति, कांग्रेस अध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री कांग्रेस साहिल राणा, जिलाध्यक्ष बीएसपी मदन पॉल, सीपीआईएम के राजीव गर्ग, जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी प्रवीण कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी महिला प्रियंका, जिला कार्यक्रम प्रभारी भाजपा नकली सिंह सैनी तथा चंद्रपाल सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरी, उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा, उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/उप मेलाधिकारी कुंभ आकाश जोशी सहित संबंधित अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

एसआईआर अभियान को लेकर डीएम मयूर दीक्षित की दो टूक—पात्र मतदाता का नाम नहीं कटेगा,,

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई गहन समीक्षा, बीएलओ-एईआरओ स्तर पर दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई जारी,,

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा—नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर निर्धारित 11 अभिलेखों में से किसी एक के आधार पर होगा समाधान; मतदाताओं से बीएलओ से संपर्क करने की अपील

हरिद्वार, 19 अगस्त 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए चल रही प्रक्रिया, विशेष रूप से तृतीय चरण में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसी मतदाता सूची तैयार करना है, जिसमें पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रहें और सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एसआईआर अभियान के अंतर्गत जारी किए गए नोटिसों पर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई बीएलओ और एईआरओ स्तर पर की जा रही है।

घर-घर जाकर मतदाताओं की हो रही जांच

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि दर्ज आपत्तियों के संबंध में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची में दर्ज जानकारी की वास्तविक स्थिति की जांच करना और किसी भी त्रुटि का निर्धारित प्रक्रिया के तहत समाधान करना है।उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्यक्रम में जनपद के सभी राजनीतिक दलों की ओर से सहयोग प्राप्त हो रहा है। प्रशासन और निर्वाचन विभाग का प्रयास है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हो और किसी भी पात्र नागरिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

नाम-पता में गलती पर नहीं घबराएं मतदाता

डीएम मयूर दीक्षित ने जनपद के मतदाताओं को विशेष रूप से आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी मतदाता के नाम, पते अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है या उसमें संशोधन की आवश्यकता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 अभिलेखों में से किसी एक वैध अभिलेख को प्रस्तुत कर संबंधित समस्या का समाधान कराया जा सकता है।उन्होंने कहा कि मतदाताओं को किसी भी तरह की समस्या या परेशानी होने पर अपने क्षेत्र के संबंधित बीएलओ से संपर्क करना चाहिए। बीएलओ द्वारा आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रिया के संबंध में मतदाता का मार्गदर्शन किया जाएगा।

“किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक नहीं होगा”

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय और त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए दावों और आपत्तियों की विधिवत सुनवाई के साथ-साथ आवश्यक स्तर पर सत्यापन की प्रक्रिया भी जारी है।

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे अपने स्तर से मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करें और यदि किसी पात्र मतदाता को किसी प्रकार की समस्या आती है तो संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाएं, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।

राजनीतिक दलों ने भी रखे सुझाव

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसआईआर अभियान से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और अपने सुझाव एवं समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में विधायक हरिद्वार ग्रामीण अनुपमा रावत, विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद, विधायक झबरेड़ा वीरेंद्र कुमार जाति, कांग्रेस अध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री कांग्रेस साहिल राणा, जिलाध्यक्ष बीएसपी मदन पॉल, सीपीआईएम के राजीव गर्ग, जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी प्रवीण कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी महिला प्रियंका, जिला कार्यक्रम प्रभारी भाजपा नकली सिंह सैनी तथा चंद्रपाल सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरी, उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा, उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/उप मेलाधिकारी कुंभ आकाश जोशी सहित संबंधित अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

मतदाताओं से प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे एसआईआर अभियान के दौरान अपने मतदाता विवरण की जांच करें। यदि नाम, पता अथवा अन्य विवरण में कोई त्रुटि है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं।

प्रशासन का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। ऐसे में पात्र मतदाताओं को किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम से बचते हुए आधिकारिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान कराना चाहिए।

Related Articles

Back to top button