साबिर पाक की दरगाह पर पहुंचे आजाद समाज पार्टी के विधानसभा दावेदार, चादर-ए-मुबारक पेश कर मांगी अमन-चैन की दुआ,, झबरेड़ा से महक सिंह, कलियर से परवेज सुल्तान और लक्सर से इकराम हसन बसेड़ी ने दरगाह साबिर पाक पर की हाजिरी,, देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ—समाज में मोहब्बत व एकता का दिया संदेश

साबिर पाक की दरगाह पर पहुंचे आजाद समाज पार्टी के विधानसभा दावेदार, चादर-ए-मुबारक पेश कर मांगी अमन-चैन की दुआ,,
झबरेड़ा से महक सिंह, कलियर से परवेज सुल्तान और लक्सर से इकराम हसन बसेड़ी ने दरगाह साबिर पाक पर की हाजिरी,,

देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ—समाज में मोहब्बत व एकता का दिया संदेश

कलियर शरीफ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से विधानसभा चुनाव के संभावित दावेदारों ने धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक पर हाजिरी दी। झबरेड़ा विधानसभा से दावेदार महक सिंह, कलियर विधानसभा से दावेदार परवेज सुल्तान तथा लक्सर विधानसभा से दावेदार इकराम हसन बसेड़ी अपने साथियों के साथ कलियर शरीफ पहुंचे।
तीनों नेताओं ने दरगाह साबिर पाक पर चादर-ए-मुबारक पेश की और देश एवं प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे, खुशहाली तथा आपसी मोहब्बत के लिए दुआ मांगी। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और साथी भी मौजूद रहे।
महक सिंह ने कहा कि साबिर पाक की दरगाह पर हाजिरी लगाकर उन्होंने देश और समाज की तरक्की, शांति और खुशहाली के लिए दुआ की है। उन्होंने कहा कि अल्लाह पाक सभी की जायज़ दुआएं कबूल फरमाए और समाज में मोहब्बत, भाईचारा और आपसी सौहार्द हमेशा कायम रखे।
उन्होंने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे में है। समाज के हर वर्ग को एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होकर सौहार्द और एकता को मजबूत करना चाहिए।
इस अवसर पर परवेज सुल्तान और इकराम हसन बसेड़ी ने भी देश में अमन-चैन और सभी लोगों की खुशहाली के लिए दुआ की। नेताओं ने कहा कि समाज में नफरत के बजाय मोहब्बत और भाईचारे को बढ़ावा देना समय की जरूरत है।दरगाह पर चादर पेश करने के दौरान समर्थकों ने भी दुआ में शिरकत की और क्षेत्र तथा देश की तरक्की की कामना की।



