पेट्रोल पंप पर शुरू हुआ ‘लूट का खेल’, ₹40 का पेट्रोल… ₹9,500 की लूट… और हाथ में तमंचा!….. SSP नवनीत सिंह भुल्लर के ऑपरेशन क्लाइमेक्स के ‘एक्शन प्लान’ में फंसे लुटेरे,, भगवानपुर पुलिस ने तमंचा लहराने वाले दो लुटेरों को रास्ते में दबोचा

पेट्रोल पंप पर शुरू हुआ ‘लूट का खेल’, ₹40 का पेट्रोल… ₹9,500 की लूट… और हाथ में तमंचा!…..
SSP नवनीत सिंह भुल्लर के ऑपरेशन क्लाइमेक्स के ‘एक्शन प्लान’ में फंसे लुटेरे,, भगवानपुर पुलिस ने तमंचा लहराने वाले दो लुटेरों को रास्ते में दबोचा

भगवानपुर। रात का सन्नाटा… पेट्रोल पंप पर बाइक आकर रुकी… टंकी में सिर्फ ₹40 का पेट्रोल डलवाया गया। ₹200 का नोट दिया गया और कर्मचारी ने ₹160 वापस किए। लेकिन अगले ही पल पूरी कहानी बदल गई।दोनों युवकों की नजर कर्मचारी के हाथ में मौजूद ₹9,500 की नकदी पर थी। रकम झपटी और बाइक दौड़ा दी। कर्मचारी ने पीछा किया तो तमंचा लहराकर गोली मारने की धमकी दी और दोनों अंधेरे में फरार हो गए।
लेकिन आरोपियों को शायद अंदाजा नहीं था कि SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस उनकी तलाश में जुट चुकी है।
CCTV से शुरू हुई तलाश… चेकिंग में आया क्लाइमेक्स!
24 सितंबर की रात सिकन्दरपुर स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम पंप पर हुई लूट के बाद भगवानपुर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। संदिग्ध बाइक की तलाश शुरू हुई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया गया।SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने संभावित रास्तों पर चेकिंग का जाल बिछा दिया।
फिर आया 26 सितंबर की देर रात का वह पल, जब सिकन्दरपुर-सिरचन्दी मार्ग पर पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गए।पूछताछ हुई तो पेट्रोल पंप लूट की कहानी सामने आ गई।
भगवानपुर पुलिस ने ‘उड़ान’ से पहले दबोचे दोनों लुटेरे
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वंश उर्फ कृष (19) निवासी बहेड़ी गुर्जर, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर और अमित उर्फ प्रिन्स (20) निवासी साधारणसिर, थाना नागल, सहारनपुर के रूप में हुई।आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में बचे ₹3,000, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और 315 बोर का देशी तमंचा बरामद किया गया।मुकदमे में धारा 3(5), 317(2) बीएनएस और 3/25(1-B)(A) आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
भगवानपुर पुलिस की टीम
उ0नि0 संजीव चौहान, उ0नि0 मुकेश नोटियाल, हे0का0 गीतम सिंह, हे0का0 सिकन्दर तोमर, का0 रविन्द्र राणा, का0 रमेश चौहान और का0 उवैदुल्ला।
₹40 का पेट्रोल भरवाकर ₹9,500 लूटने निकले दोनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। वारदात का अंत उसी अंदाज में हुआ, जैसे किसी फिल्म का क्लाइमेक्स—लुटेरे भागे, पुलिस ने पीछा किया और आखिरकार कानून के शिकंजे में पहुंच गए।



