Daily Live Uttarakhand updateइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

मानवाधिकारों की आवाज बनेगा संगठन, हर वर्ग को अधिकारों के प्रति करेगा जागरूक… नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गौरव मनचंदा का सम्मान, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट अनूप प्रकाश भारद्वाज ने दी शुभकामनाएं

मानवाधिकारों की आवाज बनेगा संगठन, हर वर्ग को अधिकारों के प्रति करेगा जागरूक…

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गौरव मनचंदा का सम्मान, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट अनूप प्रकाश भारद्वाज ने दी शुभकामनाएं

हरिद्वार। द ह्यूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड इंडिया की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट अनूप प्रकाश भारद्वाज ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गौरव मनचंदा एवं उनके साथियों का स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों और मानवाधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट अनूप प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि संस्था पिछले करीब 25 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रही है। संगठन का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद, वंचित और कमजोर वर्गों के साथ खड़े होकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। समाज में प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है। अधिकारों की जानकारी के अभाव में कई बार लोग अपनी समस्याओं को उचित मंच तक नहीं पहुंचा पाते। ऐसे में संगठन जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देने का काम करेगा।

गांव-गांव तक पहुंचेगी मानवाधिकारों की जागरूकता

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गौरव मनचंदा ने कहा कि वर्तमान समय में भी समाज के कई लोगों को अपने मूलभूत मानवाधिकारों की पूरी जानकारी नहीं है। संस्था एक गैर-राजनीतिक संगठन के रूप में समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच पहुंचकर अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करेगी।

उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से जनजागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जोड़ा जाएगा। लोगों को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी जानकारी दी जाएगी। समाज में किसी व्यक्ति के साथ भेदभाव, अत्याचार अथवा अधिकारों के हनन की स्थिति सामने आने पर उसकी समस्या को उचित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

गौरव मनचंदा ने कहा कि जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्हें संबंधित विभाग और सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मानवाधिकार केवल किसी एक वर्ग का विषय नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ा मुद्दा है। इसलिए संगठन का प्रयास रहेगा कि हर वर्ग तक जागरूकता का संदेश पहुंचे और लोग अपने अधिकारों के प्रति सजग बनें।

सम्मान समारोह में संगठन से जुड़े शौरभ पाल, दीपक धवन, लक्ष्मीपति बालजी, प्रशांत लांबा, अमन राणा, तनवीर अहमद, भूषण अल्वी, अदनान अहमद सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। समारोह में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गौरव मनचंदा का स्वागत करते हुए संगठन के आगामी जनजागरूकता कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button