Daily Live Uttarakhand updateउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

उत्तराखंड से दिल्ली-NCR तक भूकंप के झटके! रात 10:23 बजे डोली धरती, चमोली बना केंद्र…. हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ समेत कई इलाकों में महसूस हुए कंपन; दिल्ली-NCR तक मची हलचल

उत्तराखंड से दिल्ली-NCR तक भूकंप के झटके! रात 10:23 बजे डोली धरती, चमोली बना केंद्र….

हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ समेत कई इलाकों में महसूस हुए कंपन; दिल्ली-NCR तक मची हलचल

 

देहरादून/हरिद्वार। मंगलवार रात करीब 10:23 बजे उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से धरती हिल उठी। चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, धारचूला, मुनस्यारी, हरिद्वार और काशीपुर समेत कई इलाकों में लोगों ने कंपन महसूस किया। कई स्थानों पर घबराए लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के झटके दिल्ली-NCR, नोएडा और गाजियाबाद तक महसूस किए गए। शुरुआती रिपोर्टों में भूकंप की तीव्रता को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आए, लेकिन राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसकी गहराई करीब 13 किलोमीटर बताई गई है।

फिलहाल बड़े नुकसान की सूचना नहीं

भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल जरूर बना, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

नोट: भूकंप के दौरान लोग घबराएं नहीं। घर के अंदर हों तो मजबूत मेज के नीचे शरण लें, खिड़कियों और भारी सामान से दूरी बनाए रखें और झटके रुकने के बाद ही सुरक्षित तरीके से बाहर निकलें।

Related Articles

Back to top button