अलर्टउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, कई जिलों में तेज़ से बहुत तेज़ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट,, अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी के लिए मौसम विभाग की चेतावनी,, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील

उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, कई जिलों में तेज़ से बहुत तेज़ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट,,

अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी के लिए मौसम विभाग की चेतावनी,,

लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए राज्य के कई जिलों में तेज़ से बहुत तेज़ बारिश तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं तेज़ से बहुत तेज़ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा कर रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है।प्रशासन ने भी संबंधित जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा अपडेट पर लगातार नजर रखें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Back to top button