उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार में सरकारी सड़क पर अवैध कब्जे का आरोप: 30 फीट सड़क सिमटकर 6 फीट रह गई, एसडीएम से कार्रवाई की मांग,, शिवम विहार कॉलोनी के लोगों का फूटा गुस्सा, आवासीय कालोनी में कमर्शियल एक्टिविटी, रैंप बनाकर सड़क को पार्किंग में बदलने का आरोप,, आमजन आवागमन बाधित होने से स्थानीय लोग परेशान, अवैध अतिक्रमण हटाने और सड़क खाली कराने की उठी मांग

हरिद्वार में सरकारी सड़क पर अवैध कब्जे का आरोप: 30 फीट सड़क सिमटकर 6 फीट रह गई, एसडीएम से कार्रवाई की मांग,,

शिवम विहार कॉलोनी के लोगों का फूटा गुस्सा, आवासीय कालोनी में कमर्शियल एक्टिविटी, रैंप बनाकर सड़क को पार्किंग में बदलने का आरोप,,

आमजन आवागमन बाधित होने से स्थानीय लोग परेशान, अवैध अतिक्रमण हटाने और सड़क खाली कराने की उठी मांग

हरिद्वार, 23 जुलाई। बहादराबाद क्षेत्र के डेंसो चौक की शिवम विहार कॉलोनी में सरकारी सड़क पर कथित अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। क्षेत्र निवासी मांगेराम ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने सरकारी सड़क पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे करीब 30 फीट चौड़ी सड़क सिमटकर मात्र 6 फीट रह गई है।

शिकायत के अनुसार, शिवम विहार कॉलोनी, सलेमपुर में पीवीवीएनएल एम. हाउस के सामने रहने वाले एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने सड़क के एक हिस्से को ऊंचा उठाकर रैंप बना दिया और उसे निजी पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे आम लोगों के आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है तथा बड़े वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि सार्वजनिक सड़क पर इस तरह का कब्जा नियमों के खिलाफ है और यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। उन्होंने एसडीएम से तत्काल मौके का निरीक्षण कर अवैध अतिक्रमण हटाने और सड़क को मूल स्वरूप में बहाल कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

(नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा प्रशासन को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

Related Articles

Back to top button