हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में देर रात एक डेयरी फार्म में गुलदार जंगल से निकलकर कुत्ते का शिकार करने के उद्देश्य से घुस गया। किन्तु कुत्तों ने भी हिम्मत दिखाते हुए गुलदार का डटकर सामना किया। कुत्ते गुलदार पर इतने भारी पड़े कि गुलदार को घायल कर दिया। इस बीच शोर शराबा होता देख डेयरी फार्म के मालिक ने भी गुलदार के साथ कुत्तों की फाइट देख ली। उसने आनन फानन में कमरे का गेट बंद किया। इस तरह गुलदार कमरे में फंस गया। गुलदार कुत्तों के हमले से इतना डर गया कि वो आलमारी के ऊपर जाकर बैठ गया। गुलदार आने की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की की टीम गुलदार का रेस्क्यू करने मौके पर पहुंची। वन रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि देर रात 3 बजे एक गुलदार के बहादराबाद क्षेत्र में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा गया तो गुलदार एक कमरे में बंद था। जिसके बाद गुलदार को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन चलाया गया। पहले गुलदार को दो बार ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की गई। लेकिन किसी कारणवश वह ट्रेंकुलाइज नहीं हुआ. उसके बाद डायरेक्ट पिंजरे में ही गुलदार को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि गुलदार जंगल से निकाल कर कुत्ते का शिकार करने के लिए क्षेत्र में आया था। लेकिन वह फंस गया। गुलदार को रेस्क्यू सेंटर में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
राव मुजीब खां की बेटी फलक राव ने रचा सफलता का इतिहास! CBSE 12वीं परीक्षा में 95% अंक हासिल कर गांव और स्कूल का बढ़ाया मान,, “मां सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादराबाद की टॉप-10 सूची में शामिल हुई पंचपुरी गढमीरपुर की होनहार छात्रा फलक राव” “साधारण किसान परिवार से निकलकर फलक राव ने मेहनत और लगन से हासिल की बड़ी कामयाबी, माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय” पंचपुरी गढ़मीरपुर में सबसे अधिक 95% अंक लाकर प्रेरणा बनी फलक राव”
May 15, 2026
सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान! मजदूरों की सैलरी बढ़ने की खबर निकली भ्रामक, उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने जारी की बड़ी अपील,, “राजा बिस्कुट चौक आंदोलन के बाद वायरल हुए वेतन बढ़ोतरी के दावों पर श्रम विभाग की सफाई— अभी केंद्र सरकार से कोई नया आदेश नहीं” “भ्रमित न हों श्रमिक, ओवरटाइम-बोनस या वेतन संबंधी शिकायत सीधे श्रम विभाग में करें दर्ज; अफवाह फैलाने वालों पर भी प्रशासन की नजर” “भ्रामक खबरों से भ्रमित न हों मजदूर, आधिकारिक आदेश आने तक सोशल मीडिया दावों पर भरोसा न करने की अपील”
May 15, 2026
राजा बिस्कुट चौक पर खत्म हुआ मजदूरों का आंदोलन: प्रशासन और विधायक की वार्ता के बाद खुला जाम, सामान्य हुआ यातायात!,, “घंटों चले धरना-प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने समाप्त किया चक्का जाम, सड़क पर फिर फर्राटे से दौड़े वाहन” “वेतन बढ़ोतरी की मांग पर बनी सहमति का भरोसा, विधायक आदेश चौहान और प्रशासनिक अधिकारियों की पहल से फिलहाल टला धरना प्रदर्शन”
May 15, 2026
राजा बिस्कुट चौक पर मजदूरों का उग्र प्रदर्शन: हजारों कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, वेतन बढ़ोतरी की मांग पर अड़े!,, “26 दिन की ड्यूटी पर ₹20 हजार मासिक वेतन की मांग, विधायक आदेश चौहान और प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला वार्तालाप का मोर्चा” “धरना-प्रदर्शन से यातायात ठप, कर्मचारियों ने कहा— महंगाई में वर्तमान वेतन से नहीं चल रहा परिवार”
May 15, 2026
Check Also
Close