अपराधअलर्टउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

मां-बहन के सामने युवक पर जानलेवा हमला, फायरिंग की कोशिश नाकाम; तमंचा, मोबाइल और बाइक छोड़कर भागे आरोपी,, ग्रामीणों के पहुंचते ही बदमाश मौके से फरार, पुलिस ने हथियार और सामान कब्जे में लेकर शुरू की जांच

मां-बहन के सामने युवक पर जानलेवा हमला, फायरिंग की कोशिश नाकाम; तमंचा, मोबाइल और बाइक छोड़कर भागे आरोपी,,

ग्रामीणों के पहुंचते ही बदमाश मौके से फरार, पुलिस ने हथियार और सामान कब्जे में लेकर शुरू की जांच

लक्सर/हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर कथित जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़ित युवक का आरोप है कि वह अपनी मां, बहन और भांजे के साथ दवाई दिलाकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह प्रीतपुर गांव के बाहरी क्षेत्र में पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायर करने का भी प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चल सकी।

घटना के दौरान युवक और उसके परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी घबरा गए और जल्दबाजी में मौके से फरार हो गए। भागते समय हमलावर अपनी बाइक, मोबाइल फोन और एक तमंचा घटनास्थल पर ही छोड़ गए, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से बरामद बाइक, मोबाइल फोन और तमंचे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button