Daily Live Uttarakhand updateअपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

ज्वालापुर विधानसभा में विकास की खुली पोल! राजपुर की गलियां बदहाल, सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल दो स्कूलों के रास्ते भी खस्ताहाल, स्थानीय लोगों में नाराजगी—मंसूर मास्टर, ताजमीन, इसरार, साजिद समेत ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

ज्वालापुर विधानसभा में विकास की खुली पोल! राजपुर की गलियां बदहाल, सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल

दो स्कूलों के रास्ते भी खस्ताहाल, स्थानीय लोगों में नाराजगी—मंसूर मास्टर, ताजमीन, इसरार, साजिद समेत ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

हरिद्वार। विधानसभा ज्वालापुर के राजपुर क्षेत्र में आंतरिक गलियों की सड़कों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। जगह-जगह टूटी सड़कें, गड्ढे और उखड़ा हुआ मार्ग स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सबसे गंभीर स्थिति उन रास्तों की है, जहां से प्रतिदिन स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजपुर की कई आंतरिक गलियों की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। सड़कें जर्जर होने के कारण पैदल चलने वालों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है।

ग्रामीणों के अनुसार मंसूर मास्टर, ताजमीन, इसरार, साजिद, शहजाद, रुस्तम, रिफाकत, इस्लाम, इरशाद, नूर आलम और मोहित धीमान समेत कई स्थानीय लोग सड़क की बदहाली का मुद्दा उठा रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क निर्माण और मरम्मत कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दो स्कूलों को जाने वाला रास्ता भी इसी बदहाल सड़क से होकर गुजरता है, ऐसे में बच्चों की आवाजाही को लेकर भी चिंता बनी हुई है। लोगों ने जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जल्द समाधान कराने की मांग की है। अब सवाल यह है कि राजपुर की इन बदहाल गलियों की तस्वीर कब बदलेगी और स्कूली बच्चों समेत स्थानीय लोगों को कब मिलेगी बेहतर सड़क?

Related Articles

Back to top button