Daily Live Uttarakhand updateअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंजनसुनवाईधर्म और आस्थापॉलिटिकल तड़का
पट्टेधारकों के हित में धामी सरकार का बड़ा फैसला, वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर मिलेगा मालिकाना हक….. वर्ष 2004 की दरों पर मालिकाना हक देने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, हजारों परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

पट्टेधारकों के हित में धामी सरकार का बड़ा फैसला, वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर मिलेगा मालिकाना हक…..
वर्ष 2004 की दरों पर मालिकाना हक देने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, हजारों परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

देहरादून। धामी सरकार ने पट्टेधारकों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए वर्ग-3 और वर्ग-4 की भूमि पर वर्ष 2004 की दरों के आधार पर मालिकाना हक देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस निर्णय से लंबे समय से अपनी जमीन और मकान पर स्वामित्व का इंतजार कर रहे प्रदेश के हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
सरकार का कहना है कि इस फैसले से पट्टेधारकों को भूमि पर वैधानिक अधिकार मिल सकेगा और वर्षों से चली आ रही स्वामित्व संबंधी समस्या का समाधान होगा। निर्णय को धामी सरकार की जनहित और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।भाजपा ने फैसले को जनहित में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे अनेक परिवारों का अपने घर और भूमि पर मालिकाना हक का सपना साकार होगा।



