हरिद्वार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का आगाज़, ड्राफ्ट रोल हुआ प्रकाशित,, डीएम मयूर दीक्षित ने राजनीतिक दलों के साथ की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं से समय पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील,, 11 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची निरीक्षण के लिए उपलब्ध, 13 अगस्त तक नाम जोड़ने, संशोधन और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर,,
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष मदन पाल, भाजपा प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, रवीश सैनी, राजीव गर्ग (सीपीआई-एम), अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी धर्मपाल सिंह रावत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

हरिद्वार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का आगाज़, ड्राफ्ट रोल हुआ प्रकाशित,,
डीएम मयूर दीक्षित ने राजनीतिक दलों के साथ की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं से समय पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील,,
11 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची निरीक्षण के लिए उपलब्ध, 13 अगस्त तक नाम जोड़ने, संशोधन और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर,,
हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत हरिद्वार जनपद की निर्वाचक नामावली का ड्राफ्ट रोल (आलेख्य प्रकाशन) जारी कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और सभी से निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग का आह्वान किया।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। अब 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक ऐसे सभी पात्र नागरिक, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे प्रपत्र-6 के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके अलावा नाम, पता या अन्य विवरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रपत्रों के जरिए संशोधन कराया जा सकता है।
उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) के माध्यम से प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची का सूक्ष्म परीक्षण कराने का आग्रह किया, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम छूटने न पाएं और किसी भी त्रुटि को समय रहते सुधारा जा सके।
बैठक में यह भी बताया गया कि ASD सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। यदि किसी मतदाता का नाम गलत तरीके से शामिल हुआ है तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। जनपद की सभी 11 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।
हरिद्वार जनपद में वर्तमान में 12,46,219 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 6,64,795 पुरुष, 5,81,323 महिला और 101 अन्य मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन विभाग 11 सितंबर 2026 तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण करेगा।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष मदन पाल, भाजपा प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, रवीश सैनी, राजीव गर्ग (सीपीआई-एम), अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी धर्मपाल सिंह रावत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।



