विधानसभा ज्वालापुर में धूमधाम से मना डॉ. निशंक का जन्मदिन,, भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, केक काटकर दी शुभकामनाएं,, मनोज गौतम बोले—जनसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. निशंक का योगदान प्रेरणादायी, जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

विधानसभा ज्वालापुर में धूमधाम से मना डॉ. निशंक का जन्मदिन,,
भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, केक काटकर दी शुभकामनाएं,,
मनोज गौतम बोले—जनसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. निशंक का योगदान प्रेरणादायी, जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
हरिद्वार। 27-ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का जन्मदिन पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। “जन सेवा जिसका संकल्प है, शिक्षा जिनकी शक्ति है” के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार गौतम (अधिवक्ता, अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड सरकार एवं पूर्व सदस्य, रेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मनोज कुमार गौतम ने डॉ. निशंक के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. निशंक ने शिक्षा, साहित्य और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने केक काटकर जन्मदिन मनाया, मिठाइयां वितरित कीं और डॉ. निशंक के सम्मान में जोरदार नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का राजनीतिक, शैक्षिक और सामाजिक जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। उनके नेतृत्व और जनसेवा के कार्यों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने याद करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।



