मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन अलर्ट,, 24 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित,, ठंड व संभावित खराब मौसम को देखते हुए एहतियाती फैसला

इन्तजार रजा हरिद्वार- मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन अलर्ट,,
24 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित,,
ठंड व संभावित खराब मौसम को देखते हुए एहतियाती फैसला

पौड़ी गढ़वाल- 23 जनवरी, 2026
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान तथा जनपद गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत निरन्तर हो रही बर्फबारी एवं वर्षा के मध्यनज़र शीत ऋतु के दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से दिनांक 24 जनवरी, 2026 (शनिवार) को जनपद गढ़वाल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक संचालित संस्थाएँ) तथा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस.भदौरिया द्वारा एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जनपद गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र दिनांक 24 जनवरी, 2026 (शनिवार) को बन्द रहेंगे।
=========================



